देश
सरकार छात्रों की आवाज को दबा रही है, पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी का बयान
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पेपर लीक कर छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही है। जब छात्र इस अन्याय के खिलाफ उठते हैं, तो उनकी आवाज़ को दबा दिया जाता है।
गांधी ने कहा कि पहले बिहार में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया और अब मध्य प्रदेश में पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को जेल में डाला गया है।
उन्होंने कहा, "भाजपा युवाओं का भविष्य मिटाने का काम कर रही है। सरकारी भर्ती में विफलता एक बड़ा अन्याय है। पहले भर्ती ही नहीं होती, होती है तो परीक्षा समय पर नहीं होती, और अगर परीक्षा होती है, तो पेपर लीक हो जाते हैं। जब युवा न्याय की मांग करते हैं, तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।"
गांधी ने यह भी कहा, "हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों से मिलकर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। भाजपा सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंट दिया है।"
उन्होंने यह स्पष्ट किया, "छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं की आवाज़ दबाने नहीं देंगे।"
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
