देश
भाजपा सरकार के विरोध में किसानों का देशभर में प्रदर्शन – प्रियंका कक्कड़
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखकर दिल्ली में किसानों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। इस पर आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में किसान लंबे समय से भाजपा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “भाजपा को समझना चाहिए कि हमारे देश के किसान हमारे नागरिक हैं। वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, कभी वे अनशन करते हैं, तो कभी दिल्ली जाने की योजना बनाते हैं। यदि किसानों को नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा की होगी। हमें उनकी सेहत और सुरक्षा की चिंता है, लेकिन तीन साल पहले जिन मांगों को भाजपा सरकार ने स्वीकार किया था, अब वह उन्हीं तीन काले कानूनों को चुपके से वापस लाने की कोशिश कर रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “भाजपा चुनाव के समय किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे करती है, जैसे 24 फसलों पर एमएसपी की गारंटी देना और 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का आश्वासन देना, लेकिन इन सभी वादों का कोई असर नहीं हुआ। सरकार को जिम्मेदारी के साथ किसानों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। अब भाजपा के पास केवल केजरीवाल पर निशाना साधने के अलावा कुछ नहीं बचा है। दिल्ली के लिए न तो उनके पास कोई योजना है, न कोई दृष्टिकोण और न ही कोई मुख्यमंत्री का चेहरा। वे बस सुबह-शाम केजरीवाल को गालियां देने में व्यस्त हैं।”
वह आगे बोलीं, “भाजपा को हमसे कुछ सीखना चाहिए। जैसे हमने दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बेहतर बुनियादी ढांचे की सुविधाएं दी हैं, वैसे ही भाजपा को अपने 20 राज्यों में भी ये सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। जैसे केजरीवाल ने दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रति माह देने की गारंटी दी है, वैसे ही भाजपा को इसे अपने अन्य राज्यों में भी लागू करना चाहिए, क्योंकि वे पहले से ही इमामों को पैसे दे रहे हैं।”
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoवाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने दी देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कहा-अगली पीढी की नींव तैयार
-
राशिफल8 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoहिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
-
ग़ाजियाबाद6 hours agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
-
Entertainment4 hours agoसंजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?
-
उत्तर प्रदेश3 hours agoLIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
