Connect with us

देश

भारत की नवीनीकरणीय ऊर्जा क्षमता 214 गीगावाट तक पहुंची – प्रह्लाद जोशी

Published

on

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत में भारत के लिए रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में खुशखबरी आई है। देश में रिन्यूएबल एनर्जी की स्थापित क्षमता बढ़कर 214 गीगावाट हो गई है। यह जानकारी मंत्रालय न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने साझा की। भारत का लक्ष्य है कि वह 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन से 500 गीगावाट एनर्जी क्षमता हासिल करे। 2024 में, अप्रैल से नवंबर के बीच, भारत ने 15 गीगावाट की नई रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है।

2023 की इसी अवधि में जोड़ी गई 7.57 गीगावाट क्षमता के मुकाबले यह दोगुना है। केंद्रीय न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि जैसे-जैसे हम 2025 में कदम रख रहे हैं, भारत सस्टेनेबल डेवलपमेंट के वैश्विक उदाहरण के रूप में उभर रहा है। हमारी उपलब्धियां केवल लक्ष्यों तक पहुंचने के बारे में नहीं हैं; वे वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्रों में संभावनाओं की नई परिकल्पना करने का प्रयास हैं। सितंबर 2024 में भारत ने कुल स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के 200 गीगावाट के महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार किया।

नवंबर में कुल स्थापित गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता 214 गीगावाट हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 187.05 गीगावाट से 14 प्रतिशत अधिक है। जोशी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व में 2024 भारत की रिन्यूएबल एनर्जी यात्रा का एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। हमारी 214 गीगावाट की उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि यह 2030 तक हमारे महत्वाकांक्षी 500 गीगावाट लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में देश की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

2024 में देश की सौर ऊर्जा क्षमता 94.17 गीगावाट तक पहुंच गई, जबकि पवन ऊर्जा क्षमता 47.96 गीगावाट रही। देश की कुल स्थापित और पाइपलाइन सौर परियोजनाएं मिलाकर (नवंबर 2024 तक) 261.15 गीगावाट पर पहुंच गई हैं, जो सौर क्षेत्र में भविष्य के विकास और विस्तार के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending