Connect with us

देश

झूठे वादों के विशेषज्ञ अरविंद केजरीवाल: जो कहते हैं, उसे भूल जाते हैं – सुधांशु त्रिवेदी

Published

on

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं और जो बयान देते हैं, उससे मुकर जाते हैं। नए साल के पहले दिन आयोजित प्रेस वार्ता में त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए 10 प्रमुख बिंदुओं को साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करती, और सिर्फ जनता को झूठे आश्वासन देती है।

उन्होंने कहा, “इन 10 बिंदुओं के जरिए मैं यह बताना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि वे दिल्ली में 24 घंटे पानी देंगे, लेकिन गर्मियों के दौरान दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा होता है। केजरीवाल ने लोगों को खतरे में पड़े बिजली के तारों से राहत दिलाने का वादा किया था, लेकिन 10 साल बीतने के बावजूद यह वादा अधूरा है। हाल ही में 23 जुलाई 2024 को 26 वर्षीय युवक की बिजली के तारों की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।”

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, “केजरीवाल ने मेडिकल ट्रीटमेंट सुधारने का वादा किया था, लेकिन कोविड-19 के दौरान उनका ध्यान केवल प्रचार पर केंद्रित रहा। इस दौरान मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के मुद्दे सामने आए। उन्होंने शुद्ध वातावरण का वादा किया था, लेकिन दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब है।” उन्होंने अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा, “एमसीडी चुनाव के दौरान कूड़े के ढेर को समाप्त करने का दावा किया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि कूड़े का ढेर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।”

“दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की बातें की गई थीं, लेकिन आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री निवास पर ही आम आदमी पार्टी की सांसद को केजरीवाल के पीएस द्वारा पीट दिया जाता है।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया था, लेकिन यह सच्चाई दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में उजागर हो रही है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों को स्थायी आवास नहीं मिल पा रहा है।

हालांकि, केन्द्र की योजना के अंतर्गत पीएम मोदी ने झुग्गी में रहने वाले लोगों को घर मुहैया कराए। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। कालकाजी में 3,024 फ्लैट झुग्गीवासियों को दिए गए हैं। “पिछले चुनाव में केजरीवाल ने यमुना की सफाई का वादा किया था और कहा था कि वे यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन आज यमुना के पास जाने से भी डर लगता है।”

देश

राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Published

on

By

अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।

Continue Reading

देश

नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।

Continue Reading

देश

यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई

Published

on

By

अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending