ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में देर रात तक होटलों और रेस्टोरेंट्स में पार्टी का सिलसिला, सोसाइटियों में भी नए साल का जश्न मनाया गया

Published

on

गाजियाबाद। सर्द मौसम के बीच गाजियाबाद में लोगों ने नए साल 2025 का जोरदार स्वागत किया। देर रात तक होटलों, रेस्टोरेंट और सोसाइटियों में जश्न का माहौल बना रहा। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देने लगे। सभी ने नए साल का जश्न उत्साह के साथ मनाया। शहर के प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंट्स में इस आयोजन की तैयारी दो दिन पहले से ही शुरू हो गई थी।

रात नौ बजे से शुरू हुई नए साल की पार्टी

गाजियाबाद में नए साल की पार्टी होटलों और रेस्टोरेंट में रात 9 बजे से ही शुरू हो गई थी। लोग होटलों में और सोसाइटियों के पार्क में नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मनाते हुए देखे गए। गाजियाबाद के युवा जैसे ही शाम होती, नए साल के उत्सव में डूब जाते थे।

आरडीसी और मॉल्स में उमड़ी भीड़

जैसे-जैसे शाम बढ़ी, आरडीसी और मॉल्स में युवाओं और अन्य लोगों की भीड़ जुटने लगी। होटलों में सभी ने पहले से बुकिंग कराई हुई थी। रात के दस बजते-बजते नए साल की पार्टी पूरी तरह से अपने रंग में आ गई। आरडीसी स्थित गौड मॉल में भी न्यू ईयर 2025 मनाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

वैशाली, वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन और कविनगर सी ब्लाक में देर रात तक बाजार खुले रहे और लोगों ने नए साल 2025 का जश्न मनाया। होटल्स में इस अवसर पर रोशनी, संगीत और डांस की व्यवस्था की गई थी। वहां की चमकदार रोशनी में लोग संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए, और युवा जोड़े पूरी मस्ती के मूड में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version