Connect with us

Entertainment

भाग्यश्री ने शेयर की ‘ मैंने प्यार किया’ के समय सलमान खान से दोस्ती की कहानी

Published

on

मुंबई। भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आज भी यह फिल्म लोगों को रोमांचित करती है। इसमें भाग्यश्री और सलमान खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, और इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। इसी दौरान सलमान को भाग्यश्री के बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता चला। भाग्यश्री को पहले लगा कि सलमान उनसे फ़्लर्ट कर रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके बॉयफ्रेंड के बारे में मजाक कर रहे थे। थोड़े समय बाद भाग्यश्री और हिमालय ने शादी कर ली।

भाग्यश्री ने एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि सलमान का व्यवहार अचानक क्यों बदल गया, खासकर जब ‘दिल दीवाना’ गाने की शूटिंग के दौरान वह उन्हें छेड़ रहे थे। उन्होंने कहा, “सलमान मेरे पास आकर बैठ गए और मेरे कान में गाना गाने लगे। वह सेट पर हमेशा बहुत विनम्र रहते थे और मेरे साथ काफी अच्छे से पेश आते थे। मुझे समझ में नहीं आया कि अचानक वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं।”

भाग्यश्री ने आगे कहा, “मुझे लगा कि वह अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। वह सेट पर मेरे पीछे चलकर गा रहे थे। मैंने पूछा, ‘आखिर हुआ क्या?’ वह मुझे एक तरफ ले गए और बोले, ‘मुझे पता है कि तुम किससे प्यार करती हो।’ जब मैंने पूछा कि वह क्या जानते हैं, तो सलमान ने हिमालय का नाम लिया और कहा, ‘मैं हिमालय के बारे में जानता हूं। तुम उसे यहाँ क्यों नहीं बुलाती?’ उनकी बात सुनकर मैं चौंक गई।”

इस घटना के बाद भाग्यश्री ने कहा, “सलमान से मेरी दोस्ती और भी मजबूत हो गई। वह मेरे लिए ऐसा घनिष्ठ मित्र बन गया जो सब कुछ जानता था। जब मेरी हिमालय से शादी हुई, तो सलमान और सूरज बड़जात्या मेरे साथ मौजूद थे, क्योंकि मेरी शादी में मेरा परिवार नहीं आया था।”

भाग्यश्री और हिमालय की शादी 1990 में हुई, और उनके दो बच्चे, अभिमन्यु और अवंतिका, हैं, जो दोनों अभिनय के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

Entertainment

संजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वे 81 साल की थी।
शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि जरीन खान का बेटा जायद खान शव के आगे घडा लेकर चल रहे हैं। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर मुस्लिम परिवार की जरीन खान का हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों किया गया? संजय खान डैशिंग एक्टर फिरोज खान के भाई है।
दरअसल, ज़रीन खान जन्म से ही हिंदू थीं और उनका असली नाम ज़रीन कटरक था। संजय खान से शादी के बाद भी उन्होंने कभी इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, यही वजह है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पति के मुस्लिम धर्म के बजाय हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया। इसलिए परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि उनका हिंदू परंपराओं के अनुसार ‘दह संस्कार’ हो।
ज़रीन की पहली मुलाक़ात संजय से उनकी मां बीबी फ़ातिमा बेगम ख़ान के ज़रिए हुई थी। उस वक्त ज़रीन महज 14 साल की थीं। दोनों ने 1966 में एक दूसरे को डेट करना शुरू की और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले, ज़रीन कटराक 1960 के दशक में एक लोकप्रिय मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं।

Continue Reading

Entertainment

विक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड की हॉट जोडी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर नन्हा राजकुमार आया है। जी हां, यह जोडी अब पैरेंट्स बन गई है। कटरीना ने शुक्रवार को नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में कटरीना ने बच्चे को जन्म दिया।
विक्की कौशल और कटरीना ने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा पर लिखा की कटरीना ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं।
विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।
खबर आते ही सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बेबी की झलक उनके साथ शेयर करें।

Continue Reading

Entertainment

जिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने

Published

on

By

मुंबई। Current Crime : सातवें और आठवें दशक की मशहूर अभिनेत्री व गायिका सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 71 साल की थीं। उनका पूरा परिवार संगीत से जुडा रहा। उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने कहा कि दिल का दौरा पड जाने से सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है।
12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा ने जितेंद्र, विनोद मेहरा के साथ कई हिट फिल्में दी है। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म ’संकल्प’ का गीत ’तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। उनका पहला गाना तकदीर (1967) फिल्म में लता मंगेशकर के साथ सात समुंदर पार से.. था।
उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ संगीत समारोहों में भी गाया। दूर का राही (1971) फिल्म के लिए उन्होंने किशोर कुमार के साथ बेकरार दिल तू गाए जा.. गाया, जिसे तनुजा पर फिल्माया गया था। सुलक्षणा आजीवन अविवाहित रहीं।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। यह महज संयोग है कि उनका निधन छह नवंबर को उसी दिन हुआ है, जिस दिन संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending