Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: भाजपा जिला महामंत्री सरिता चौधरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, नंदकिशोर गुर्जर ने ज्ञापन सौंपा

Published

on

लोनी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमाया हुआ है। भाजपा की जिला महामंत्री के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना चर्चा का विषय बन गई है। लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाजपा जिला महामंत्री सरिता चौधरी और पार्टी की गाजियाबाद उपाध्यक्ष डॉ. कुमोदी चौधरी के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय जाकर सिटी मजिस्ट्रेट के पास ज्ञापन सौंपा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के अनुसार, उनके विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

सरिता चौधरी और डॉ. कुमोदी चौधरी के साथ भी छेड़छाड़ की घटना हुई, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की। जिला स्तर पर उच्च अधिकारियों के दबाव के कारण इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अपनी ही सरकार में एक विधायक को ज्ञापन देने की ज़रूरत पड़ी। इसके विपरीत, पुलिस ने महिला के पति पर ही मामला दर्ज कर दिया है। हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पुलिस की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरिता चौधरी ने बताया, “मैं अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी तीन-चार ‘गुंडे टाइप’ लड़के आए और हमें छेड़कर भाग गए। मेरी ननद उस समय मेरे पास थीं और पड़ोसन से बात कर रही थीं। जब गुंडों ने हमें छेड़ा, तो मैंने जोर से चिल्लाया। मेरी ननद दौड़कर आईं, लेकिन गुंडों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उनका एक हाथ भी नहीं उठ रहा है। जब हमारी ननद को पड़ोसी भारती उठाने गई, तो एक लड़के ने उनके कान के कुंडल को खींचकर भाग निकला।

उन्होंने आगे कहा, “जब मेरे पति ने उनका पीछा किया, तो वहां मौजूद लड़के हमारे पति को घेरकर उन पर जानलेवा हमला करने लगे। जब वे घर लौटे, तो उनकी हालत खून से लथपथ थी। हमने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस का व्यवहार हमारे साथ बेहद खराब था। उन्होंने इस घटना को किसी और झगड़े से जोड़ने की कोशिश की और हमारे प्रति अभद्रता की। मुझे इतनी पीड़ा हो रही है कि उल्टे हमारे ऊपर, मेरे पति पर एक मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उस समय वहां जो झगड़ा चल रहा था, उसे हमारे पति के मामले में जोड़कर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। मैं जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील करती हूं। मेरे पति पर जो मुकदमा लगाया गया है, उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..

Published

on

ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है

गुम शुदा / लापता
……

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

Published

on


\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz

नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..

करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

Published

on

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।

उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।

पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।

विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।

Continue Reading

Trending