Connect with us

देश

वर्ष 2024 में किसानों की आय वृद्धि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला – शिवराज सिंह चौहान

Published

on

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 विकसित भारत के महान संकल्प की सफलता का आधार बनेगा। किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 विकसित भारत के विशाल संकल्पों की सिद्धी का आधार बनेगा। इस अवधि में कृषि क्षेत्र में भी हमने अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक कैबिनेट में किसानों से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएँ दी हैं। इस समय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में उल्लेखनीय प्रयास हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने आगे कहा कि किसानों की सेवा मोदी सरकार के लिए पूजा के समान है। प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की राशि जारी करने के साथ की, जिसके तहत 9.26 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये सीधे प्रदान किए गए। इसके अलावा, फसलों की 109 जलवायु अनुकूल किस्में किसानों को समर्पित की गईं और खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा, “किसानों के कल्याण के प्रति संवेदनशील मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया। बासमती चावल पर न्यूनतम निर्यात शुल्क समाप्त किया गया और गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा लिया गया। साथ ही, प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया गया। हमने 100 दिन के सैचुरेशन अभियान के तहत 25 लाख नए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा। इसके साथ ही, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन, कृषोन्नति योजना, डिजिटल कृषि मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चौहान ने आगे कहा, “किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमने 6 सूत्रीय रणनीति बनाई है और लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसान समृद्ध हों। केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप इस वर्ष कृषि वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत रही और अगले वर्ष यह चार प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है। विकसित भारत के लिए विकसित कृषि आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में इस दिशा में कई निर्णय लिए गए हैं। आने वाले वर्ष में हम किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए दोगुनी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेंगे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 ग्रामीण भारत के विकास के संकल्पों का गवाह बनेगा, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं।

इस वर्ष दुनिया ने हमारे ‘नमो ड्रोन’ का अवलोकन किया, साथ ही लखपति दीदियों के सशक्तिकरण का परिचय भी मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के संबंध में केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3 करोड़ नागरिकों का पक्के घर का सपना साकार हुआ, वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों की खुशहाल सड़कों का निर्माण हुआ। मनरेगा ने सहारा दिया और आजीविका मिशन से बहनों को समृद्धि मिली। पिछले एक वर्ष में संपूर्ण देश ने ग्रामीण भारत के विकास की अभूतपूर्व यात्रा का अनुभव किया है। निश्चित रूप से, आने वाला वर्ष भी नई उपलब्धियों से भरा होगा और हम दृढ़ संकल्प के साथ ग्रामीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending