ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में संपत्ति हड़पने के लिए ममेरी बहन ने दस्तावेज़ों में पति और बच्चों का नाम बदल दिया
गाजियाबाद। एक युवती ने अपनी ममेरी बहन पर संपत्ति हड़पने की षडयंत्र के तहत दस्तावेजों में पति और बच्चों के नाम बदलने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि ममेरी बहन ने उसकी मां की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज और झूठा वारिसान प्रमाण-पत्र तैयार किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नगर कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
गगन एनक्लेव निवासी शमोली कपूर ने बताया कि उनकी ममेरी बहन दिव्या शर्मा ने 24 दिसंबर 2020 को एक वारिसान बनाया, जिसमें उसने 2012 में खुद को अमित शर्मा की पत्नी बताया। दिव्या ने झूठे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि बनवाकर वारिसान प्रमाण-पत्र तैयार किया। इस प्रमाण-पत्र में दिव्या ने अपने बेटे गुनगुन शर्मा और बेटी आन्या शर्मा का भी उल्लेख किया है। जबकि 2012 में दिव्या शर्मा प्रियांक सुखाजी की पत्नी थी और उस समय उनका दिल्ली कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा था।
15 मार्च 2016 को दिव्या और प्रियांक सुखाजी का तलाक हुआ। इस तिथि तक दोनों पति-पत्नी थे। शमोली कपूर के अनुसार, दिव्या ने उनकी मां परवीन कपूर की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए 2012 में खुद को अमित शर्मा की पत्नी बताया। फर्जी वारिसान प्रमाण-पत्र में दिव्या ने आन्या शर्मा को अमित शर्मा की पुत्री और वारिस घोषित किया है, जबकि सचाई यह है कि आन्या शर्मा प्रियांक सुखीजा की पुत्री थी।
आरोप है कि दिव्या शर्मा ने संपत्ति हड़पने के लिए अपने पति और बच्चों के पिता का नाम भी बदल डाला। 30 सितंबर 2024 को एसडीएम द्वारा वारिसान प्रमाण-पत्र खारिज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिव्या शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoवाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी ने दी देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, कहा-अगली पीढी की नींव तैयार
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoहिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
-
राशिफल7 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश6 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
-
ग़ाजियाबाद5 hours agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
-
उत्तर प्रदेश2 hours agoLIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
-
उत्तर प्रदेश8 hours agoसुरक्षा बलों ने कुपवाडा में दो आतंकवादियों को मार गिराया
