Connect with us

नोएडा

नोएडा में सुरक्षा के साए में मनाया जाएगा नए वर्ष का जश्न, हर जगह तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Published

on

नोएडा। आज पुराने साल को विदाई और नए साल का स्वागत करने का दिन है। रात को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जोरदार जश्न मनाया जाएगा। इस जश्न की रात कड़ाके की ठंड और भीड़-भाड़ के बीच होगी। नए साल के स्वागत के लिए विभिन्न सेक्टरों, सोसाइटियों, क्लबों, बार, फार्म हाउस और रेस्टोरेंट्स में लोग पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। इसे यादगार बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

नए साल के जश्न में कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, पीआरबी और पीसीआर पेट्रोलिंग वाहनों की गश्त भी जारी रहेगी। पिनाक कमांडो और क्यूआरटी की टीमों को विभिन्न स्थानों पर रिजर्व रखा गया है। डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीमें भी तैनात रहेंगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि नए वर्ष की पार्टियों में आने वाले युवक-युवतियों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई है। अगर कोई शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ब्रेथ एनालाइजर और स्पॉट स्पीडोमीटर के जरिए जांच करेगी। बार संचालकों के साथ हुई बैठक में पुलिस ने कहा है कि अगर उनके यहां पार्टी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन किया गया, तो उनके पब का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यदि कोई ग्राहक बार में ड्रग्स लाता है या बाहरी स्रोत से ड्रग्स उपलब्ध कराता है, तो दोनों ही स्थितियों में संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गार्डन गैलरिया मॉल की पहली मंजिल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इसके लिए मॉल प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। गार्डन गैलरिया मॉल में पुलिस हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल, लॉजिक्स मॉल आदि में भी पुलिस हेल्प डेस्क बनाई गई है। मॉल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और हर पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

नए साल के स्वागत के मौके पर सेक्टर-18 और गार्डन गैलरिया मॉल में बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस परिलक्षित स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यातायात पुलिस ने सेक्टर-18 मार्केट सहित कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन उन जगहों पर लागू होगा जहां वाहनों का दबाव अधिक होने की संभावना है। जब दबाव घटेगा, तो डायवर्जन हटा लिया जाएगा। संबंधित मॉल और मार्केट के सामने की सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। सेक्टर-38ए के गार्डन गैलरिया, सेक्टर-32 के सिटी सेंटर, सेक्टर-75 के स्पेक्ट्रम मॉल, सेक्टर-137 के एडवांस बिजनेस पार्क और सेक्टर-104 के हाजीपुर मार्केट के लिए यातायात पुलिस ने विशेष योजना बनाई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को मॉल व मार्केट की निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।

आज शाम के बाद नए साल का स्वागत करने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। सेक्टरों और सोसाइटियों में शराब परोसने की अनुमति रात 12 बजे तक होगी। यदि अतिरिक्त एक घंटे के लिए पार्टी करनी है, तो आबकारी विभाग से अनापत्ति लेनी होगी। पार्टी के दौरान शराब की गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में पार्टियों का आयोजन किया जाएगा। नोएडा की 22 सोसाइटियों समेत कुल 54 स्थानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया है। बिना अनुमति या अस्थायी लाइसेंस के शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।

Continue Reading

नोएडा

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।

हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।

Continue Reading

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending