देश
भविष्य में केरल भगवाधारी बनेगा, राहुल और प्रियंका का चुनाव में समर्थन करने वाले लोग राष्ट्रीय विरोधी हैं – नितेश राणे
पुणे। भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि केरल में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का समर्थन करने वाले लोग देशविरोधी हैं। राणे ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि केरल में राहुल और प्रियंका का समर्थन करने वाले लोग राष्ट्र के खिलाफ काम कर रहे हैं।”
इसके अलावा, राणे ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने कांग्रेस के साथ मिलकर देश के खिलाफ गतिविधियों में भाग लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में केरल भगवाधारी राज्य बन जाएगा। राणे ने यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद और साक्षरता दर दो अलग-अलग मुद्दे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए, और जो लोग कानून तोड़ते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि हमारे राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध है और यदि ऐसी गतिविधियाँ चल रही हैं, तो पुलिस को ऐसे तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए। इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता वारिस पठान ने नितेश राणे के विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया दी। रिपोर्टों के अनुसार, राणे ने दावा किया था कि केरल में आतंकवादी प्रियंका और राहुल को वोट देते हैं, जिससे उनकी जीत होती है। उन्होंने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ की संज्ञा दी।
वारिस पठान ने कहा कि नितेश राणे को अनावश्यक टिप्पणी करने की आदत हो गई है और वह मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह के बयान सरकार की शह पर दिए जा रहे हैं, जब उन्होंने पहले भी मस्जिदों में घुसकर मुसलमानों पर हमले की धमकी दी थी।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoसिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
-
राशिफल24 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का राशिफल
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoLIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
-
ग़ाजियाबाद22 hours agoLIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
-
Entertainment19 hours agoसंजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoLIVE: सीतामढी, बिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जुटी लाखों की भीड
