Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद: सीए और उसके दो साथियों पर कंपनी में निवेश के नाम पर 21.74 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप

Published

on

गाजियाबाद। एक व्यक्ति ने सीए और उसके दो सहयोगियों पर कंपनी में निवेश करने के नाम पर 21.74 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। टीला मोड थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी कलीम ने बताया कि गांव के ही शाकिब ने उसे हर महीने पैसे कमाने का लालच देकर एक कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद, शाकिब ने कलीम को दिल्ली के राजेंद्र पैलेस में सीए राजेंद्र गोयल और सलीम से मिलवाया। इन लोगों ने बताया कि वे एमडीजी कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी चला रहे हैं, और अगर कलीम इसमें निवेश करेगा तो हर महीने अच्छा मुनाफा होगा। कलीम ने उनकी बातों पर भरोसा करते हुए अलग-अलग समय में 21.74 लाख रुपये उस कंपनी में निवेश कर दिए।

कलीम ने कहा कि कुछ समय तक तो उन्हें मुनाफा दिया गया, लेकिन मई और जून से उन्हें पैसे देना बंद कर दिया गया। जब कलीम ने जानकारी हासिल की, तो पता चला कि ये लोग फर्जी कंपनियों के जरिए काम कर रहे हैं और उन पर कर्ज भी है। जब कलीम ने अपने पैसे वापस मांगे, तो वे टाल-मटोल करने लगे। कलीम ने बताया कि रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस हेतु कलीम ने टीला मोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की खोडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। राजीव विहार में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर के अंदर भरा उबलता हुआ तेल छिटककर वहां से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा। गर्म तेल गिरने से कई लोगों के कपडों में आग लग गई। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक आग की लपटों के बीच तेजी से भागता नजर आता है।
इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेल गिरने के बाद एक लडका चीखते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल झुलसे हैं।

Continue Reading

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending