ग़ाजियाबाद
नए साल 2025 में जीडीए की योजनाएं होंगी धरातल पर, घर का सपना होगा पूरा
गाजियाबाद। नया साल 2025 दो दिन बाद शुरू होने वाला है, और इस वर्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं जमीन पर उतरने जा रही हैं। इसके साथ ही गाजियाबाद के निवासियों का अपना घर पाने का सपना भी पूरा होगा। ट्रांसपोर्ट नगर की योजनाओं के साथ-साथ लॉजिस्टिक पार्क और वेयरहाउस भी 2025 में आकार लेंगे।
नये क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक विकास की उम्मीद है। विकास प्राधिकरण (जीडीए) के मास्टर प्लान 2031 पर भी 2025 में सरकार की मुहर लगने की उम्मीद है।
हरनंदीपुरम टाउनशिप का निर्माण
गाजियाबाद की नई टाउनशिप हरनंदीपुरम 2025 में वास्तविकता बनने वाली है। यह योजना जो वर्तमान में कागज़ों में है, अब साकार होगी, जिससे गाजियाबाद वासियों का अपना घर पाने का सपना साकार हो सकेगा। हरनंदीपुरम योजना के अंतर्गत आवासीय और व्यावसायिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जो जल निकासी, ड्रेनेज सिस्टम और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इस योजना में बाहरी और आंतरिक सड़कों की कनेक्टिविटी भी शामिल होगी, और इसे मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। हरनंदीपुरम योजना को लेकर गाजियाबाद के निवासियों में काफी उत्साह है। जीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2025 की शुरुआत में किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरनंदीपुरम टाउनशिप का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में अपने सपनों का घर बनाने का यह सुनहरा मौका है। नई टाउनशिप पर 15,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा।
राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए गांव भोवापुर, भनैड़ा खुर्द, मथुरापुर, शमशेर, नगला फिरोजपुर, शाहपुर निज मोरटा और चंपतनगर का सेटेलाइट और ड्रोन द्वारा त्वरित सर्वेक्षण किया जाएगा।
गाजियाबाद में दो नए लॉजिस्टिक पार्क
2025 में जिले में विकास की गति तेज़ होने वाली है। जिले में दो स्थानों पर लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की जाएगी। ये दोनों पार्क दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे बनने की योजना है। डासना में 40 एकड़ और भोजपुर (मोदीनगर) में 60 एकड़ क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे।
लॉजिस्टिक पार्क से रोजगार के नए अवसर
इन पार्कों के लिए निजी ज़मीन को समझौते या अधिग्रहण के माध्यम से लिया जाएगा, जबकि ग्राम सभा की ज़मीन को पुनः अधिग्रहण के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। लॉजिस्टिक पार्क एवं वेयरहाउस बनने के बाद बड़ी कंपनियों को यहां गोदाम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जब बड़े-बड़े कंपनियों के गोदाम स्थापित होंगे, तो इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने से विकास स्वत: ही बढ़ेगा।
मास्टर प्लान-2031 को जनवरी 2025 में मिलेगी स्वीकृति
जीडीए अधिकारियों के अनुसार, जनवरी 2025 में मास्टर प्लान-2031 को सरकार की मंजूरी मिल सकती है। नए मास्टर प्लान में उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजनाएं शामिल हैं। जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने प्राधिकरण का कार्यभार संभालने के बाद नया मास्टर प्लान सरकार की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया है। स्वीकृति मिलने पर इसे लागू किया जाएगा। जीडीए बोर्ड की बैठक में, जो मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में हुई, मास्टर प्लान-2031 को स्वीकृति के लिए भेजा गया था।
ग़ाजियाबाद
झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड
झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरी, ऑफिस जा रहे युवक का पैर हुआ फ्रैक्चर
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की सोसायटियों में लिफ्ट गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार सुबह फिर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में लिफ्ट गिर गई। हम तुम रोड की संचार सोसायटी के सी-ब्लॉक में 12वीं मंजिल से उतर रही एक लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से आ गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह करीब 6ः00 बजे यह हादसा हुआ। लिफ्ट गिरते ही सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल मधुबन बापूधाम पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बड़ा ढांचा ढह गया हो। निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला।
सोसायटी के लगभग 198 परिवारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। निवासियों ने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की घोर लापरवाही और रखरखाव में की गई कोताही को जिम्मेदार ठहराया है। रेजिडेंस का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को एओए द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि एओए पदाधिकारी सोसायटी में नहीं रहते है, जिसके कारण निवासियों की सुरक्षा पूरी तरह से उपेक्षित है।
ग़ाजियाबाद
मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।
-
दिल्ली16 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश16 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports16 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश15 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports14 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
दिल्ली11 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
Sports9 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
Uncategorized10 hours agoआज 16 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें मंगलवार का राशिफल
