ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में सऊदी अरब की रियाल खरीदने के प्रयास में 2.24 लाख रुपये का नुकसान
गाजियाबाद। एक परिवहन व्यवसायी ने सऊदी अरब की मुद्रा रियाल खरीदने के लालच में 2.24 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाज ने उन्हें कम कीमत पर 17 लाख रुपये के रियाल देने का झांसा दिया। इसके बाद, पीड़ित को 27 दिसंबर को शालीमार गार्डन बुलाया गया। वहां, आठ गुना फायदे का आश्वासन देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। जालसाज ने जिस बैग में रियाल होने का दावा किया, उसमें केवल रद्दी निकली। पीड़ित की शिकायत पर 28 दिसंबर की रात पुलिस ने मामला दर्ज किया।
कासगंज के सोनगढ़ी गांव के निवासी संजय यादव की ओला कंपनी में गाड़ियाँ चलती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके एक चालक हरीश ने उन्हें सऊदी अरब की मुद्रा रियाल कम दाम पर बेचने वाले व्यक्ति के बारे में बताया। चालक की बातों में आकर, वह अपने कासगंज निवासी दोस्त प्रदीप और हरीश के साथ उस व्यक्ति के पास गए। चालक ने यह भी कहा कि उसने विक्रेता से 23-24 दिसंबर को मुलाकात की थी।
संजय की जालसाज से बातचीत आगे बढ़ी, जिसके बाद जालसाज ने उन्हें शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर मिलने के लिए बुलाया। 27 दिसंबर की दोपहर को, संजय, प्रदीप और हरीश जालसाज द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां जालसाज से बातचीत के बाद, उन्होंने उसे 2.24 लाख रुपये दे दिए। जालसाज ने बताया कि जो रियाल वह 2.24 लाख रुपये में बेच रहा है, उसकी असल कीमत भारतीय मुद्रा में 17 लाख रुपये है।
आठ गुना मुनाफे के लालच में पीड़ितों ने न तो सवाल पूछे और न ही मौके पर जालसाज द्वारा दिए गए बैग की जांच की। जालसाज के जाने के बाद जब उन्होंने बैग खोला, तो उसमें केवल दो विदेशी मुद्रा के नोट मिले, जबकि बाकी सामान रद्दी था। उसके बाद से चालक हरीश और जालसाज दोनों का कोई पता नहीं चला है।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल13 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Uncategorized9 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश13 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment14 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश7 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Entertainment14 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
