नोएडा
नोएडा में बेरोज़गार युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पकड़ में आया। ये आरोपियों ने कॉल सेंटर खोल कर धोखाधड़ी की वारदातें अंजाम दी थीं।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज थाना सेक्टर-63 पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी रिहान पुत्र मोहम्मद मासूक को थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रिहान ने बताया कि वह बेरोजगारों का डाटा साइन डाट काम से खरीद कर उन्हें कॉल करते थे और नौकरी एवं जीवन भर की सदस्यता के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। इसके लिए उसने अपने साथियों अमित सिंह और दीपांशु त्यागी के साथ कॉल सेंटर चलाया।
थाना पुलिस ने रिहान की निशानदेही पर कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। अभियुक्त अमित सिंह और दीपांशु द्वारा प्रयोग किए जा रहे उपकरणों में 1 लैपटॉप, 6 मॉनीटर, 6 सीपीयू, 6 माउस, 6 की-बोर्ड, 5 फोन की-पैड, 1 फोन, 4 नोट पैड, 1 रिज्यूम, 1 राउटर फ्यूजन नेट कंपनी आदि शामिल हैं, जिन्हें पंचम तल गौर सिटी मॉल, थाना क्षेत्र बिसरख, नोएडा से बरामद किया गया। रिहान को वर्ष 2023 में भी थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ इस वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह वांछित था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मिलकर करीब एक महीने पहले गौर सिटी मॉल के पांचवे तल पर ‘आरके इंटरप्राइज’ के नाम से एक ऑफिस चला रहे थे। वे साइन डाट काम से डेटा खरीदकर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का नाम, पता और मोबाइल नंबर प्राप्त करते थे। इसके बाद, वे उन युवाओं को कॉल करके नौकरी और जीवन भर की सदस्यता रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहते थे, जिस पर वे तैयार हो जाते थे।
इसके बाद, प्रत्येक युवक से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1900 रुपये धोखाधड़ी करके ऑनलाइन माध्यम से अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। पैसे की प्राप्ति के बाद, रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्तियों का फोन उठाने पर वे बहाने बनाते रहते थे, और अब तक किसी की भी नौकरी नहीं लगाई गई है।
नोएडा
नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी
नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।
नोएडा
इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।
हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।
नोएडा
प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।
-
दिल्ली9 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश9 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports9 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश8 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports7 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
World8 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
-
दिल्ली4 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
Sports2 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
