Connect with us

Entertainment

आलिया-रणबीर की बेटी राहा ने पैपराज़ी को किया फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर इस समय सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक बन गई हैं। राहा की क्यूटनेस ने हमेशा सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में, उनके माता-पिता को रणबीर और आलिया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्यारी बेटी राहा अब दो साल की हो गई हैं। हाल ही में, क्रिसमस डे पर राहा को पैपराजी को शुभकामनाएं देते हुए देखा गया। जब उनकी नजर पैपराजी पर पड़ी, तो उन्होंने ‘हाय, मेरी क्रिसमस’ कहा। इसके बाद उन्होंने पैपराजी को बाय किया और फ्लाइंग किस दिया। इन पलों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

कपूर परिवार नए साल के उपलक्ष्य में विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान, राहा को मैचिंग कपड़ों में देखा गया, जबकि रणबीर ने मुंबई एयरपोर्ट पर नीली शर्ट और जींस पहनी हुई थी। पैपराजी ने जब राहा को आवाज दी, तो उसने मुस्कुराते हुए ‘बाय-बाय’ कहा। बेटी की क्यूटनेस को देखकर रणबीर और आलिया मुस्कुराने लगे। इसके बाद राहा ने सभी पैपराजी को फ्लाइंग किस दिया, जिसे देखकर आलिया फिर से जोर से हंसने लगीं।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2022 में शादी की थी, और आलिया ने उसी वर्ष 6 नवंबर को राहा को जन्म दिया। दोनों ने हमेशा प्रयास किया कि राहा का चेहरा सभी से छिपा रहे। पिछले साल क्रिसमस के समय रणबीर और आलिया ने राहा की पहली झलक दिखाई थी, और उसके बाद से उसके प्यारे वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

तीसरी शादी पर क्या बोले पावर स्टार पवन सिंह, इंस्टा से कौन सी अभिनेत्री ने हटा दी अपनी तस्वीरें

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह जल्द तीसरी शादी करने वाले है। 5 जनवरी को पवन सिंह ने धूमधाम से अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पार्टी में वो को-एक्ट्रेस महिमा सिंह संग काफी नजदीक दिखे। उन्होंने महिमा सिंह का हाथ पकड़कर केट काटा। सारे मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. कहा जाने लगा कि पवन सिंह ने महिमा से शादी कर ली है।
पावर स्टार ने तीसरी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था। हमारे करोड़ों चाहने वाले हैं। इसमें हमारे इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे। शादी का स्थान भी तय कर दिए थे कि मुंबई में शादी हो रहा है।
पवन सिंह ने इतना कह कर साफ कर दिया है कि उनकी तीसरी शादी को लेकर उड़ी खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।
पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में लाइमलाइट लूटने वाली महिमा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। पवन सिंह के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। अब बस उनकी प्रोफाइल में पवन सिंह की फोटोज हैं। महिमा ने ऐसा करके उनके रिश्ते को हवा दे दी थी।

Continue Reading

Entertainment

पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी शुदा जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। सुनीता ने एक बार फिर पति की बेवफाई पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। सुनीता ने आखिर पति के बारे में क्या कहा? आइए जानते हैं…
सुनीता ने दावा किया कि बेटे यश का करियर में बनाने में गोविंदा ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने पिता का फर्ज नहीं निभाया।
पति गोविंदा के बारे में सुनीता ने कहा कि वे उन्हें कभी माफ नहीं कर सकती है। ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। पर गोविंदा थोड़े बेवकूफ है। वे 63 साल के हो गए है। उन्हें बेटी टीना की शादी करानी चाहिए। यश का करियर पड़ा है। अब सुनीता ने किस लड़की की तरफ इशारा किया है ये, तो वही बता सकती हैं।
दोनों के के सालों के रिश्ते की तकरार अब घर की चार दीवारियों से निकलकर पब्लिक में आ गई है। गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को भी फिर से हवा मिल गई है। पत्नी के इन दावों पर अब गोविंदा का क्या रिएक्शन होगा ये देखने वाली बात होगी।

Continue Reading

Entertainment

संजय कपूर की संपत्ति बंटवारे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर का जारी किया नोटिस

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर अब लडाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर करिश्मा और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक के समझौते की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। जस्टिस ए. एस. चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
इस पर अब संजय कपूर के परिवार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मुंबई में संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने प्रिय कपूर के कदम पर सवाल उठाते हुए इसे मामले को भटकाने की कोशिश करार दिया है। मंधिरा ने कहा कि अगर उनके भाई संजय कपूर चाहते कि करिश्मा कपूर से जुड़ा तलाक समझौता प्रिया कपूर के साथ साझा किया जाए, तो वे अपने जीवनकाल में ही ऐसा कर चुके होते।
उन्होंने कहा कि अब यह देखना है कि इसे किस तरह से दबाने या ढकने की कोशिश की जाती है, लेकिन सच सामने आएगा और वह सामने आ ही रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending