ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में पत्नी के खिलाफ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को किया गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद। लोनी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने जब अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपियों ने एकत्र होकर उसकी पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से प्रहार करके उसे अधमरा कर दिया। जब पीड़ित पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर गया, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने पैसे की मांग की। सोशल मीडिया पर वीडियो और शिकायत वायरल होने के बाद लोनी थाने में मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
लोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि इलाके के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे। उस समय वह घर पर मौजूद थे, और उनकी पत्नी ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की और उन्हें लहूलुहान छोड़कर फरार हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया।
इस झगड़े का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह पुलिस के पास गए, तो एक पुलिसकर्मी ने कार्रवाई करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उन्हें वापस भेज दिया। जब यह मामला सोशल मीडिया पर अधिकारियों को टैग करते हुए वायरल हुआ, तब लोनी पुलिस ने कार्रवाई की। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। शाहेब आलम, रेहान और साहिल नाम के तीन लोगों को आरोपी नामित किया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
स्पोर्ट्स16 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स15 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment13 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
Entertainment15 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स13 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश16 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
