ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में माफियाओं की तीन अरब रुपये की कुर्क संपत्ति कोर्ट के आदेश पर नीलाम की जाएगी

Published

on

गाजियाबाद। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित लगभग तीन अरब रुपये की संपत्ति को सील कर लिया है। अब इस संपत्ति की सूची जिलाधिकारी स्तर पर शासन को भेजी जाएगी, और अदालत के मार्गदर्शन में इसकी नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त धनराशि का उपयोग गैंगस्टर और माफिया के शिकार लोगों और असहायों की सहायता के लिए किया जाएगा।

पुलिस ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, बैंककर्मियों के सहयोग से 400 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला करने के मामले में अलग-अलग दिनों में 59 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसके अलावा, गैंगस्टर संजय सूरी और उसकी पत्नी ज्योति द्वारा अनैतिक तरीकों से अर्जित 9.29 करोड़ रुपये की संपत्ति नंदग्राम थाना पुलिस ने जब्त की है। इसके साथ ही लोकेश राजपूत की 4.25 करोड़ रुपये और कुख्यात राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति भी पुलिस ने कुर्क कर ली है।

पुलिस ने 685 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट तैयार की है और सैंकड़ों व्यक्तियों के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई करते हुए 1,036 बदमाशों को जिलाबदर किया है। इनमें से कई ऐसे बदमाश शामिल हैं, जो डकैती, फिरौती, धोखाधड़ी, गैंगस्टर गतिविधियों और भूमाफिया जैसे मामलों में शामिल रहे हैं, और इनकी संपत्ति करीब तीन अरब रुपये से अधिक की है।

इस कुख्याति के कारण सैंकड़ों प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने धन और सम्मान की हानि सहन की है। कुछ पीड़ितों ने न्याय पाने के लिए पुलिस और अदालत का सहारा लिया है। प्रदेश सरकार का उद्देश है कि इस संपत्ति की नीलामी कर बदमाशों से प्रभावित लोगों की मदद की जाए, ताकि तीन अरब रुपये से अधिक की राशि से उनके जख्मों पर मरहम लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version