नोएडा
नोएडा में सड़क हादसे में पिता, पुत्री और अन्य घायल, ऑटो चालक की मौत
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि पिता-पुत्र और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू की है।
कासना थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हरवीर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके चचेरा भाई मनीष कुमार अपनी कार में अपने बेटा हिमांशु और बेटी मंजू के साथ जा रहे थे। तभी कासना-दनकौर रोड पर घंघोला पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी। इस घटना में मनीष, हिमांशु और मंजू को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत नाजुक है।
सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शशांक वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी एडवोकेट अंकिता वर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। एटीएस वन हेलमेट कमर्शियल बिल्डिंग चौराहे के पास एक सफेद कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अर्पित यादव पुत्र राम सजीवन यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अर्पित ने बताया कि उसका भाई आशीष यादव मोटरसाइकिल पर ऑफिस जा रहा था, तभी डीएफ पैलेस के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
सेक्टर-126 थाना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि 28 वर्षीय नरेंद्र ऑटो रिक्शा लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जा रहा था। एमिटी यूनिवर्सिटी के पास उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
World11 hours agoक्यों अचानक बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर? क्यों ईरान को कहा- थैंक यू
-
ग़ाजियाबाद10 hours agoगाजियाबाद की खोडा कालोनी में ट्रांसफार्मर फटने से 5 लोग झुलसे, घटना का वीडियो वायरल
-
दिल्ली9 hours agoदिल्ली मेट्रो में महिला ने दूसरी महिला को मारी लात, प्रैंक है या सीरियस, जानिए पूरी घटना
-
देश11 hours agoढह गया ठाकरे परिवार का आखिरी किला भी, बीएमसी के चुनाव में भाजपा-शिवसेना शिंदे को पूर्ण बहुमत
-
ग्रेटर नोएडा6 hours agoग्रेटर नोएडा की इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर ने काट दी बिजली, पानी भी रोका, लोग परेशान
-
देश9 hours agoअखिलेश ने की नवीन पटनायक से मुलाकात, यूपी चुनाव से पहले क्यों माना जा रहा है अहम?
-
Entertainment9 hours agoपत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में ऐसा क्या कहा कि सभी हैरान रह गए
-
स्पोर्ट्स9 hours agoगौतम गंभीर के बाद अब विराट कोहली भी पहुंचे महाकाल के दरबार में, सुबह सुबह किया दर्शन
