Connect with us

Entertainment

सोनू सूद का खुलासा: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद का मिला था ऑफर

Published

on

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने बॉलीवुड में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। साल 2020 में जब कोरोना महामारी ने सभी को प्रभावित किया, तब सोनू ने एक देवदूत के तौर पर कई लोगों की मदद की। उन्होंने जरूरतमंदों को उनके घरों तक पहुंचाया और उनके काम के लिए सराहना हुई। हाल ही में सोनू ने यह बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया था।

एक साक्षात्कार में सोनू सूद ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया था। जब मैंने इसे ठुकरा दिया, तो मुझसे कहा गया कि मैं डिप्टी सीएम बन जाऊं, और राज्यसभा में एक सीट मिल जाएगी। यह देश के कुछ बहुत प्रभावशाली लोगों द्वारा दिया गया प्रस्ताव था। उन्होंने मुझसे कहा, ‘राज्यसभा की सदस्यता लो और हमारे साथ जुड़ो। आपको राजनीति में किसी भी चीज के लिए लड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।’ यह एक दिलचस्प अनुभव था जब ऐसे प्रभावशाली लोग मुझसे मिलना चाहते थे और मुझे बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, “लोग राजनीति में दो कारणों से आते हैं: पैसे और ताकत। लेकिन मुझे इसका कोई शौक नहीं है, इसलिए मैं नहीं जानता कि मैं राजनीति की दुनिया में कैसे प्रवेश करूंगा। यदि राजनीति में आने के बाद कोई मुझसे कहे कि यह मत करो, वो मत करो, तो यह मेरे लिए उचित नहीं होगा। मैं बिना किसी पूछताछ के सभी की मदद करता हूं। जाति, धर्म या भाषा को नहीं देखता। मुझे डर है कि जब मैं राजनीति में जाऊंगा, तो मेरी आज़ादी खत्म हो जाएगी। इसलिए मैं राजनीति में आने के लिए तैयार नहीं हूं।”

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सोनू ने स्वयं किया है, जिसमें जैकलीन फर्नांडीज़ भी नजर आएंगी।

Entertainment

चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम

Published

on

By

मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।

Continue Reading

Entertainment

बिहार चुनाव हारने के बाद से कहां गायब हो गए खेसारी लाल यादव?

Published

on

By

पटना। करंट क्राइम। बिहार चुनाव के बाद से ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव गायब हो गए है। पता चला है कि चुनाव हारने के बाद ही बीमार चल रहे है। खेसारी ने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर कहा कि चुनाव के बाद मेरी तबीयत खराब हो गए है। सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो गया हूं। भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा कि मैं चुनाव के बाद आपको लोगों से बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन तबीयत की वजह से लाइव आकर कुछ बोल नहीं पाया।
खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे छपरा वालों से कोई शिकायत नहीं है, मुझे करीब 80 हजार वोट मिले, एक विधानसभा में इतना वोट मिलना बहुत बड़ी बात है। अगर यह लोकसभा क्षेत्र होता तो करीब चार लाख वोट होते, क्योंकि एक लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीट होती है।
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लाइव आकर भोजपुरी के कई सुपरस्टार पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी पर कटाक्ष किया। खेसारी ने कहा कि मैं सनातनी हूं कि नहीं ये आप डिसाइड करोगे। आपको रामायण की चार चौपाई याद नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आपको बात करनी है तो आप शिक्षा पर बात करिए, रोजगार पर बात करिए, बुजुर्गों के पेंशन पर कीजिए। खेसारी लाल यादव ने कहा कि आप सक्षम है तो आपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन देते हैं, लेकिन जो लोग सक्षम नहीं है, उनके बच्चों का क्या?

Continue Reading

Entertainment

अबू धाबी की जेल में बंद है सेलिना जेटली के भाई, 15 महीने से नहीं है कोई संपर्क

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली की परेशानी खत्म होने के बजाय बढती जा रही है। अभी पति के साथ विवाद सुलझा भी नहीं था कि एक और परेशानी आ गई। पिछले एक साल से सेलिना का भाई अबु धाबी के जेल में बंद है। वह उससे संपर्क नहीं कर पा रही है।
दिल्‍ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को अबू धाबी की जेल में बंद उनके भाई से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इस पर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया है।
सेलिना ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद से वह अभी तक अपने भाई से बात नहीं कर पाई हैं। रिटायर्ट मेजर विक्रांत जेटली 6 सितंबर 2024 से यूएई में अपहरण और हिरासत में रखा गया है।
साथ ही अपनी पोस्‍ट में उन्‍होंने भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, विदेश मंत्रालय ने अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और मेरे भाई से संपर्क करने के लिए मेरे साथ कॉर्डिनेट करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अदालत में अगली तारीख 23 दिसंबर है।

Continue Reading
Advertisement

Trending