Connect with us

Entertainment

निर्माता बोनी कपूर का नया लुक, बोले- हेयर ट्रांसप्लांट और वजन घटाने का सफर रहा बहुत महंगा

Published

on

मुंबई। निर्माता बोनी कपूर अपनी नई फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में न केवल अपने हेयर ट्रांसप्लांट और वजन घटाने के सफर के बारे में, बल्कि ‘नो एंट्री 2’ के हालिया अपडेट्स के बारे में भी बताया। नए लुक के लिए प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरा नया लुक कैसे आया? इसकी शुरुआत मेरे वजन घटाने से हुई। मैंने लगभग 14-15 किलो वजन कम किया, लेकिन दिवाली के दौरान मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया था।”

उनकी लंबाई के अनुसार, उनका वजन 87-88 किलो होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में उनका वजन 95-97 किलो के बीच रहता है। बोनी कपूर ने अपने परिवार की टिप्पणियों के बारे में कहा, “मेरे बच्चों—अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी की प्रतिक्रियाएं बहुत सकारात्मक रही हैं। जब भी मैं तस्वीरें पोस्ट करता हूं, वे अपनी राय जाहिर करते हैं। मेरी बेटियां काफी मुखर हैं, जबकि अर्जुन थोड़ा संकोची है, लेकिन वह हमेशा मुझे व्यक्तिगत रूप से सराहता है।”

फिल्म निर्माता ने हेयर ट्रांसप्लांट और वजन घटाने की प्रक्रिया को महंगा बताते हुए कहा, “इन सब चीजों पर खर्च बढ़ गया है! बाल उगाना और वजन कम करना दोनों ही महंगे होते हैं।” अनिल कपूर की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, “अनिल हमेशा मेरी प्रेरणा रहे हैं। 69 साल की उम्र में, मुझे लगता है कि मुझे उनसे प्रतिस्पर्धा करनी है और युवा दिखना है! यही मेरी प्रेरणा है—उनसे एक कदम आगे रहना।”

‘नो एंट्री’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है। इसे सुनने वाले कई कलाकारों का मानना है कि यह पहली फिल्म से भी बेहतर है। मैंने मूल कलाकारों की सहमति के लिए लंबा इंतजार किया और फिर आगे बढ़ा।” पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज करने के चलन पर बोनी कपूर ने कहा, “किसी फिल्म को दोबारा रिलीज करने के लिए काफी निवेश करना पड़ता है। फिल्म को नया स्वरूप देना और मार्केटिंग करना आवश्यक होता है। यह तभी सफल होता है जब फिल्म में क्षमता हो और दर्शकों की मांग स्पष्ट हो। कुछ फिल्में, जैसे ‘लैला मजनू’, ने पुनः रिलीज पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हालांकि, हर प्रोजेक्ट के लागत और रिटर्न का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया जाना चाहिए।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ‘मिस्टर इंडिया’ या इसी तरह की क्लासिक फिल्मों को रीमेक करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “हां, हमेशा योजनाएं होती हैं, लेकिन हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है। यदि सितारे साथ देते हैं और किस्मत भी मदद करती है, तो योजनाएं सफल हो जाती हैं।” अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए उन्होंने कहा, “अगर आज वह होतीं, तो बहुत खुश होतीं। मैं मानता हूं कि जो कुछ भी मैंने हासिल किया है, वह उनकी वजह से है।”

Entertainment

चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम

Published

on

By

मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।

Continue Reading

Entertainment

बिहार चुनाव हारने के बाद से कहां गायब हो गए खेसारी लाल यादव?

Published

on

By

पटना। करंट क्राइम। बिहार चुनाव के बाद से ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव गायब हो गए है। पता चला है कि चुनाव हारने के बाद ही बीमार चल रहे है। खेसारी ने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव आकर कहा कि चुनाव के बाद मेरी तबीयत खराब हो गए है। सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो गया हूं। भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा कि मैं चुनाव के बाद आपको लोगों से बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन तबीयत की वजह से लाइव आकर कुछ बोल नहीं पाया।
खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे छपरा वालों से कोई शिकायत नहीं है, मुझे करीब 80 हजार वोट मिले, एक विधानसभा में इतना वोट मिलना बहुत बड़ी बात है। अगर यह लोकसभा क्षेत्र होता तो करीब चार लाख वोट होते, क्योंकि एक लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीट होती है।
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लाइव आकर भोजपुरी के कई सुपरस्टार पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी पर कटाक्ष किया। खेसारी ने कहा कि मैं सनातनी हूं कि नहीं ये आप डिसाइड करोगे। आपको रामायण की चार चौपाई याद नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आपको बात करनी है तो आप शिक्षा पर बात करिए, रोजगार पर बात करिए, बुजुर्गों के पेंशन पर कीजिए। खेसारी लाल यादव ने कहा कि आप सक्षम है तो आपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन देते हैं, लेकिन जो लोग सक्षम नहीं है, उनके बच्चों का क्या?

Continue Reading

Entertainment

अबू धाबी की जेल में बंद है सेलिना जेटली के भाई, 15 महीने से नहीं है कोई संपर्क

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली की परेशानी खत्म होने के बजाय बढती जा रही है। अभी पति के साथ विवाद सुलझा भी नहीं था कि एक और परेशानी आ गई। पिछले एक साल से सेलिना का भाई अबु धाबी के जेल में बंद है। वह उससे संपर्क नहीं कर पा रही है।
दिल्‍ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को अबू धाबी की जेल में बंद उनके भाई से संपर्क करने का निर्देश दिया है। इस पर सेलिना जेटली ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया है।
सेलिना ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद से वह अभी तक अपने भाई से बात नहीं कर पाई हैं। रिटायर्ट मेजर विक्रांत जेटली 6 सितंबर 2024 से यूएई में अपहरण और हिरासत में रखा गया है।
साथ ही अपनी पोस्‍ट में उन्‍होंने भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, विदेश मंत्रालय ने अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और मेरे भाई से संपर्क करने के लिए मेरे साथ कॉर्डिनेट करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अदालत में अगली तारीख 23 दिसंबर है।

Continue Reading
Advertisement

Trending