ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में संभावनाओं पर तुरंत कार्रवाई न करने से नगर आयुक्त हुए नाराज
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में जनसुनवाई के दौरान 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश प्रकाश और अवैध अतिक्रमण से संबंधित थीं। नगर आयुक्त ने तुरंत इस पर ध्यान देते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ वरिष्ठ प्रभारी की बैठक बुलाई। शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कई क्षेत्रीय पार्षद नगर आयुक्त से मिले और शहर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
आज मिली शिकायतों में स्वास्थ्य विभाग के दो, संपत्ति विभाग का एक, टैक्स विभाग के दो, जलकल विभाग के तीन, उद्यान विभाग का एक, निर्माण विभाग के दो और अन्य संबंधित एक संदर्भ शामिल थे। इन सब पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश टीम को दिए गए।
गाजियाबाद नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर की व्यवस्थाओं का संचालन निगम अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने जन समस्याओं पर तेजी से कार्यवाही करने के लिए टीम को प्रेरित किया और प्राप्त संदर्भों पर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, उद्यान के प्रभारी डॉ. अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, संपत्ति प्रभारी पल्लवी, प्रकाश प्रभारी कामाख्या प्रसाद आनंद, जल महाप्रबंधक वी के मौर्य, और अन्य संबंधित टीम के सदस्य उपस्थित थे।
ग़ाजियाबाद
झांसी के आईजी के औचक निरीक्षण में पाई गई लापरवाही, कई सस्पेंड
झांसी। करंट क्राइम। झांसी जोन के आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही पर कई थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एक थाना प्रभारी समेत चार को एक साथ सस्पेंड किया।
दरअसल, आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके पास एक फरियादी किसान अपनी पीडा लेकर पहुंचा। किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफिस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया पर आईजी आकाश कुलहरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह एक थानेदार को फटकार लगा रहे हैं। किसान की शिकायत थी कि वह लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। किसान की बात सुनते ही आईजी साहब ने थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि वो उनके पास आया ही नहीं है। इस पर उन्होंने जब पूछा तो फरियादी ने बताया कि वह चार से पांच बार थाने गया है। इस पर उन्होंने दरोगा से कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पीडित 100 किलोमीटर दूर एसएसपी ऑफिस कई बार आ गया और आपके पास नहीं पहुंचा। इस बात पर ही आपको सस्पेंड कर देना चाहिए। अब आप इस किसान के पास उसके घर जाएंगे और मुझे रिपोर्ट कर बताएंगे कि आखिर आपने क्या कार्रवाई की है।
उन्होंने मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर सीधे मिशन शक्ति केंद्र पर गई। निरीक्षण के दौरान जब आईजी ने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों से मामलों के फॉलोअप और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में सवाल पूछे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। लापरवाही पर आईजी भड़क उठे और उन्होंने तीनों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद की सोसाइटी में लिफ्ट गिरी, ऑफिस जा रहे युवक का पैर हुआ फ्रैक्चर
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद की सोसायटियों में लिफ्ट गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार सुबह फिर राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में लिफ्ट गिर गई। हम तुम रोड की संचार सोसायटी के सी-ब्लॉक में 12वीं मंजिल से उतर रही एक लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से आ गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह करीब 6ः00 बजे यह हादसा हुआ। लिफ्ट गिरते ही सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल मधुबन बापूधाम पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि जैसे कोई बड़ा ढांचा ढह गया हो। निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफ्ट में फंसे युवक को बाहर निकाला।
सोसायटी के लगभग 198 परिवारों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। निवासियों ने दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर एओए की घोर लापरवाही और रखरखाव में की गई कोताही को जिम्मेदार ठहराया है। रेजिडेंस का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को एओए द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि एओए पदाधिकारी सोसायटी में नहीं रहते है, जिसके कारण निवासियों की सुरक्षा पूरी तरह से उपेक्षित है।
ग़ाजियाबाद
मां का क्रूर चेहरा आया सामने, गोली लेने के बाद भी हुई बच्ची तो छत पर पटककर ले ली जान
गाजियाबाद। करंट क्राइम। गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में नवजात बच्ची की लाश मिली थी। अब जांच में सामने आया कि मां ने ही बच्ची को पटककर मारा था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।
घटना यहीं तक नहीं है। दरअसल, गर्भपात के लिए गोलियां लेने के बाद भी बच्चा ठहर गया। बच्चा होने पर मां ने उसे पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगने से हुई है।
पुलिस ने इसके आधार पर झरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसका कहना था कि वह गरीब है और अभी बच्चा नहीं चाहती थी। उसने गर्भ में ही गर्भपात कराने के लिए दवाई ली थी, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हो गई। इसीलिए बच्ची को पड़ोसी की छत पर पटक दिया।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports11 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश10 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports4 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
दिल्ली6 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
