ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद के राजनगर में संगीत थीम पर सजे वाद्य यंत्रों वाला वेस्ट टू वंडर पार्क
गाज़ियाबाद। राजनगर सेक्टर 14 में ‘वेस्ट से बेस्ट’ वंडर पार्क का उद्घाटन गाज़ियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कवि नगर ज़ोन के सभी पार्षद उपस्थित रहे। ‘वेस्ट से बेस्ट’ की इस पहल को गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।
राजनगर सेक्टर 14 में विश्वनाथ मंदिर के निकट ‘वेस्ट से बेस्ट’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का निर्माण किया गया है। इस पार्क को संगीत थीम पर आधारित बनाया गया है। पार्क में विभिन्न वाद्य यंत्रों जैसे सितार, डमरू, तबला आदि का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी सुंदरता और बढ़ गई है। नगर आयुक्त और सभी पार्षदों ने सामूहिक रूप से रिबन काटकर इस पार्क का औपचारिक उद्घाटन करते हुए क्षेत्रवासियों को ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ समर्पित किया। नगर आयुक्त ने सभी उपस्थित पार्षदों और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें घर में उत्पन्न होने वाले वेस्ट को ‘बेस्ट’ में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस कार्यक्रम में वार्ड 56 के पार्षद मनोज त्यागी, वार्ड 47 के पार्षद अमित, वार्ड 84 के पार्षद प्रवीण, आरडब्लूए के पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज, और सक्षम हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की नमिता शर्मा और उनकी टीम शामिल हुईं।
नमिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों को ‘वेस्ट से बेस्ट’ मुहिम से जोड़ने की पहल की है। राजनगर सेक्टर 14 के निवासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ की सराहना करते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की पहल करने की बात की।
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
उत्तर प्रदेश
हिन्दू समाज में एकता को लेकर बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया स्वागत
नई दिल्ली। करंट क्राइम। हिंदू समाज में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार से 10 दिन की बड़ी पदयात्रा निकाली। शनिवार सुबह यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। और 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे।
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प दिलाएंगे। इनमें यमुना की शुद्धि, ब्रज धाम को पूर्व के स्वरूप में लाना, सामाजिक समरसता, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना शामिल है।
शनिवार को यह यात्रा मांगर चुंगी से फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। दशहरा ग्राउंड एनआईटी में रात्रि विश्राम करेगी। यहीं पर भक्तों के लिए रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए एनआईटी के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।
इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं।
