Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाज़ियाबाद में अब सिंचाई विभाग की एनओसी के बिना सोसायटी में बोरवेल नहीं लगाए जा सकेंगे

Published

on

गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्रों की तरह अब सोसायटियों को भी बोरवेल के लिए भू-जल एवं लघु सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई नई बोरिंग कराई जा रही हो या आपकी सोसायटी में पहले से कोई बोरवेल संचालित हो रहा हो, तो हर एओए और आरडब्ल्यूए को एनओसी होना जरूरी है। सोसायटियों को अगले एक महीने के भीतर एनओसी के लिए आवेदन करना होगा।

भूजल स्तर परिषद की नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने बताया कि गंगाजल उपलब्ध होने के बावजूद लोग भूजल का दोहन कर रहे हैं। पानी की मांग इतनी बढ़ गई है कि कई क्षेत्र डार्क जोन में चले गए हैं, फिर भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। ऐसे में बिना अनुमति के भूजल का दोहन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 14 सोसायटियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। जल्द ही एक टीम प्रत्येक सोसायटी जाकर बिना एनओसी के चल रहे बोरवेल को सील करेगी। फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पहले इस तरह की एनओसी की आवश्यकता नहीं बताई गई थी, इसलिए अचानक नोटिस भेजने का कोई औचित्य नहीं है। विभाग को पहले सोसायतियों में जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।

जो सोसायटी बिल्डर से एनओसी नहीं ले पाएंगी-

ऐसी सोसायतियों को जिनका मेंटेनेंस अभी बिल्डर द्वारा किया जा रहा है, उन्हें एनओसी नहीं मिलेगी। नोडल अधिकारी का कहना है कि बिल्डर को निर्माण के दौरान एनओसी दी जाती है, जो केवल निर्माण के लिए होती है। उस बोरवेल का उपयोग सोसायती के पानी के टैंक भरने के लिए नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा होता है, तो सोसायती के सभी बोरवेल को सील किया जाएगा।

Uncategorized

गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Published

on

By

गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस

Published

on

By


गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending