Connect with us

नोएडा

ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस ने अंबेडकर स्वाभिमान सम्मान मार्च निकाला, ज्ञापन सौंपा

Published

on

नोएडा। संसद में गृहमंत्री द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अंबेडकर स्वाभिमान सम्मान मार्च आयोजित किया। इस दौरान कमिश्नरेट कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन किया गया और पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

आज जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में सूरजपुर अंबेडकर भवन से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर स्वाभिमान सम्मान मार्च निकाला।

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि वर्तमान में सत्ता में काबिज लोग जनता से झूठे वादे करते हैं, और ऐसे लोगों की विकृत सोच हमारे देश के महापुरुषों के प्रति संसद में हाल में दिए गए केंद्रीय गृहमंत्री के वक्तव्य में सामने आई है। उन्होंने कहा कि कभी देश को जवाहरलाल नेहरू की बेतुकी आलोचनाओं से भ्रमित किया जाता है, तो कभी सरदार पटेल, महात्मा गांधी और अन्य महानुभावों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर सवाल उठाए जाते हैं। इनमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने हमारे देश के भविष्य और संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि हम केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं से कहना चाहते हैं कि देश की प्रगति और दिशा हमारे संविधान द्वारा निर्धारित की जाती है। यदि आपके मन में संविधान बनाने वालों के प्रति दुर्भावना है, तो यह देश और इसके करोड़ों नागरिक आपको कभी माफ नहीं करेंगे और वह दिन दूर नहीं जब आपका शासन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी मांग है कि राष्ट्रपति केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करें ताकि एक स्वच्छ राजनीति की शुरुआत हो सके और लोकतांत्रिक मूल्यों में आम आदमी का विश्वास और मजबूत हो सके।

अंबेडकर स्वाभिमान सम्मान मार्च में जिला संगठन प्रभारी एवं महासचिव मुकेश शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह वाल्मीकि, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा रानी, किसान कांग्रेस जिला चेयरमैन गौतम अवाना, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन महाराज सिंह नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अजय पहलवान, अशोक पंडित, धर्मेंद्र भाटी, निशा शर्मा, उर्मिला चौधरी, वसील अहमद, देवेश चौधरी, कल्पना सिंह, अवनीत बैसोया, संतराज नागर, सुबोध भट्ट, डा. रतनलाल, सचिन जीनवाल, कैलाश बंसल, नीरज शर्मा, सतीश शर्मा, धीरे सिंह, सचिन कुमार, सचिन भाटी, रोहित नागर, ओमकार सिंह राणा, साहिल कुमार, शिवम, राजकुमार, महावीर, रामकिशन सिंह, प्रथम कुमार, बिजेंद्र सिंह, अंकुर, मनीष, विजय कुमार, हनी बेनीवाल, योगेश कुमार, पप्पू पाल, मनीष सिंह, सोनू वाल्मीकि, विनीत राठी, रघुराज सिंह, रमेश वाल्मीकि, नदीम प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया

Published

on

By

ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

Continue Reading

नोएडा

इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Continue Reading

नोएडा

नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा

Published

on

By


नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending