Connect with us

नोएडा

नोएडा में अवैध गतिविधियों में शामिल 26 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी, गैरकानूनी हथियार और मादक पदार्थ जब्त

Published

on

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में लिप्त 26 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहा, मादक पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कासना ने गोपनीय सूचना के आधार पर अरूण पुत्र हरिकिशन को गिरफ्त में लिया, जो थानाक्षेत्र के घंघौला से चिरसी जाने वाले मार्ग पर अवैध असलाह के साथ पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह अभियुक्त शातिर अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है।

थाना सूरजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त वीशू उर्फ बंटी त्यागी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वीशू अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करने और अवैध रूप से धन अर्जित करने के आरोप में शामिल है। इसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा तस्कर नेमवीर सिंह को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सुभाष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 पाउच देशी शराब बरामद की। थाना कासना ने भी अरुण पुत्र हरिकिशन को गिरफ्तार करके उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा थाना जारचा पुलिस ने शाहरुख से 25 पव्वा और पुष्पेंद्र सिंह से 30 पव्वा शराब बरामद की। थाना दादरी पुलिस ने समीर से 72 पव्वा और अमन शर्मा से 74 पव्वा हरियाणा मार्का शराब जब्त की।

इसके अतिरिक्त, थाना फेस-वन पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया, वहीं थाना फेस-3 पुलिस ने नुसरत अली से 20 पव्वा शराब और थाना बिसरख पुलिस ने सूरज से 53 पव्वा शराब पकड़ी।

थाना बादलपुर पुलिस ने राहुल सिंह को गिरफ्तार कर एक चाकू एवं प्रवीण से एक देसी तमंचा तथा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने विक्की से एक देसी तमंचा और राजू शर्मा से अवैध गांजा भी जब्त किया।

थाना फेस-2 पुलिस ने विशाल पाठक से 40 पव्वा देशी शराब, नकूल से चाकू और सुमित गुप्ता से एक मोटरसाइकिल तथा अन्य अवैध हथियार बरामद किए। थाना सेक्टर-63 ने ऋतिक और एक किशोर से देसी तमंचा, संदीप से 740 ग्राम गांजा और पवन शर्मा से 40 पव्वा देसी शराब जब्त की।

थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शंकरपाल से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने साहिल को 29 पव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना बीटा-दो पुलिस ने जुबेर से 45 पव्वा देशी शराब तथा थाना जारचा ने अशोक से 1 किलो 150 ग्राम गांजा और 610 रुपये नकद बरामद किया। वहीं, थाना नॉलेज पार्क ने राजन से देसी तमंचा और अर्पित यादव से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।

Continue Reading

नोएडा

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।

हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।

Continue Reading

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending