Connect with us

नोएडा

नोएडा में जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल दिखाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया

Published

on

नोएडा। नोएडा में एक जन्मदिन समारोह के दौरान एक युवक द्वारा पिस्टल लहराने का 6 सेकंड का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया है। यह घटना नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस थाने के क्षेत्र में हुई बताई जा रही है।

यूजर्स ने इस वीडियो में नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब वीडियो की जांच करने में जुट गई है। वायरल वीडियो में एक युवक दो-तीन लोगों के साथ नृत्य कर रहा है, जबकि पीछे से गाने की आवाज सुनाई दे रही है। युवक पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है और वीडियो में उसे पिस्टल को सीधा करके फायरिंग करने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है। यह वीडियो 21 दिसंबर का बताया गया है, और कुछ लोगों का कहना है कि यह एक ऑफिस पार्टी का हिस्सा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि जन्मदिन की पार्टी में आशुतोष, जो कि बरेली के शिवनारायण का पुत्र है और वर्तमान में शताब्दी एनक्लेव सेक्टर-49 में रहता है, अवैध शस्त्र लहरा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके शस्त्र का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जन्मदिन की पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading

नोएडा

नोएडा एसीपी ने बिछुडी बच्चियों को परिवार से मिलाया

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने दो बिछुडे बच्चियों को परिवार से मिलाकर खुशियां लौटाई है। पांच साल और डेढ़ साल की दो बच्चियां अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। दरअसल, 5 दिसंबर को पीआरवी को सूचना मिली थी कि सेक्टर-126 में दो बच्चियां रोती हुई पाई गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चियां केवल बंगाली भाषा समझती हैं। बातचीत में भाषा एक बड़ी समस्या बनी रही।
इसी दौरान एसीपी नोएडा जोन को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं बच्चियों से बातचीत की। प्रवीण कुमार सिंह बंगाली भाषा जानते हैं। उन्होंने दोनों बच्चियों से पूछताछ की तो बच्चियों ने हाजीपुर अंडरपास के बारे में बताया। फिर उन्होंने बच्चियों को परिजनों से मिलाया।
सीपी-प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बच्चियों से बात की
इसी दौरान असिस्टेंट पुलिस कमिश्ननर-प्रथम ( सहायक पुलिस आयुक्त-प्रथम), नोएडा जोन, प्रवीण कुमार सिंह गश्त के दौरान थाना सेक्टर-126 पहुंचे। उन्हें जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं बच्चियों से बातचीत की। चूंकि प्रवीण कुमार सिंह बंगाली भाषा जानते हैं, उन्होंने दोनों बच्चियों से अत्यंत स्नेहपूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से बात की। पूछताछ करने पर बड़ी बच्ची ने बताया कि वह हाजीपुर अंडरपास से आगे का रास्ता पहचान सकती है।
एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस फोर्स के साथ बच्ची द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए सेक्टर-133 स्थित लेबर कैंप पहुंचे, जो हाजीपुर अंडरपास से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंचने पर पाया कि बच्चियों के परिजन उन्हें ढूंढते हुए अत्यंत परेशान स्थिति में इधर-उधर भटक रहे थे। सत्यापन के बाद बच्चियों को विधिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा

नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने किया रात को औचक निरीक्षण, पीआरवी टीम नदारद रही, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। गौतमबुद्धनगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने देररात शहर के कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए।
सर्दियों में अपराध बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी को जांचने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और आसपास के इलाकों में देर रात रैंडल चेकिंग की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को बड़ी लापरवाही मिली। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकली कमिश्नर ने पाया कि कई पीआरवी के जवान अपनी निर्धारित लोकेशन पर मौजूद ही नहीं थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
इसके साथ ही डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को कमजोर पर्यवेक्षण और लापरवाही के आधार पर लाइन हाजिर कर दिया। पीआरवी पर तैनात एक होमगार्ड पर भी गाज गिरी है।
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रात 8 बजे 4 पीआरवी की जांच की। इनमें से 3 पीआरवी के पुलिसकर्मी लोकेशन पर मौजूद नहीं मिले। सिर्फ एक टीम अपनी ड्यूटी पर तैनात पाई गई। दो घंटे बाद दोबारा की गई चेकिंग में भी स्थिति सुधरी हुई नहीं दिखी। इस बार भी 4 में से 2 पीआरवी दल ड्यूटी से गायब मिले। लगातार दो निरीक्षणों में मिली इस लापरवाही ने अधिकारियों को चौंका दिया। दोनों चेकिंग में गायब पाए गए कुल 10 पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन पर विभागीय जांच भी जांच कराई जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending