ग़ाजियाबाद
हर शिकायत का गुणात्मक निस्तारण सुनिश्चित करें – डीएम
गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट के अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों और आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए डीएम ने आवश्यक आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकतर मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को डिजिटली, जैसे वाट्सअप, के माध्यम से निपटाने के लिए भेज दी गईं। इस अवसर पर उन्होंने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।
जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं और प्रार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, बैंक, पेंशन तथा घरेलू विवादों से संबंधित कई शिकायतें प्रस्तुत कीं। इस मौके पर रणविजय सिंह (अपर जिलाधिकारी प्रशासन), विवेक मिश्र (एडीएम एल/ए) और अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह भी उपस्थित थे।