Entertainment
रवीना टंडन ने शाहरुख खान के साथ पुरानी यादों को ताजा किया, साझा की थ्रोबैक तस्वीर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा कर पुरानी यादों को ताजा किया है। उन्होंने सोमवार को तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की, जिसमें कैप्शन लिखा, ‘एक पुरानी तस्वीर और बीते सप्ताह के साथ’। पहली तस्वीर में रवीना, शाहरुख के साथ नजर आ रही हैं, जो संभवतः उनकी किसी फिल्म के दौरान की है। दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी राशा थडानी आरती कर रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में रवीना अपने बच्चों और पालतू कुत्ते के साथ खुश नजर आ रही हैं।
हालांकि, शाहरुख के साथ वाली तस्वीर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी। रवीना और शाहरुख ने पहले “जमाना दीवाना” फिल्म में साथ काम किया था। रवीना ने बताया कि वे भविष्य में एक साथ काम करने के कई मौके भी चूक गईं। उन्होंने साझा किया कि उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म “डर” में जूही चावला द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए ऑफर मिला था, लेकिन कुछ दृश्यों के कारण वह असहज महसूस करने के बाद इसे ठुकरा दिया।
गौरतलब है कि रवीना टंडन की बेटी राशा, अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ दिखाई देंगी। वहीं, प्रसिद्ध टीवी अभिनेता मोहित मलिक भी इस फिल्म के जरिए खलनायक के तौर पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का टीज़र 5 नवंबर को “सिंघम अगेन” और “भूल भुलैया 3” के साथ रिलीज किया गया था। टीज़र एक महाकाव्य साहसिकता का वादा करता है, जिसमें कहा गया है, “हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ, एक वफादार घोड़ा ज़रूर रहा है।” हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी भी हैं। “आजाद” का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है, और इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर कर रहे हैं, जबकि अभिषेक नैयर और अभिषेक कपूर सह-निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Entertainment
संजय खान की पत्नी का क्यों किया गया हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार?
मुंबई। करंट क्राइम। मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वे 81 साल की थी।
शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि जरीन खान का बेटा जायद खान शव के आगे घडा लेकर चल रहे हैं। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर मुस्लिम परिवार की जरीन खान का हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार क्यों किया गया? संजय खान डैशिंग एक्टर फिरोज खान के भाई है।
दरअसल, ज़रीन खान जन्म से ही हिंदू थीं और उनका असली नाम ज़रीन कटरक था। संजय खान से शादी के बाद भी उन्होंने कभी इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, यही वजह है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पति के मुस्लिम धर्म के बजाय हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया। इसलिए परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि उनका हिंदू परंपराओं के अनुसार ‘दह संस्कार’ हो।
ज़रीन की पहली मुलाक़ात संजय से उनकी मां बीबी फ़ातिमा बेगम ख़ान के ज़रिए हुई थी। उस वक्त ज़रीन महज 14 साल की थीं। दोनों ने 1966 में एक दूसरे को डेट करना शुरू की और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले, ज़रीन कटराक 1960 के दशक में एक लोकप्रिय मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं।
Entertainment
विक्की कौशल और कटरीना के घर आया नन्हा राजकुमार, 42 साल की उम्र में कटरीना बनीं मां
मुंबई। करंट क्राइम। बॉलीवुड की हॉट जोडी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर नन्हा राजकुमार आया है। जी हां, यह जोडी अब पैरेंट्स बन गई है। कटरीना ने शुक्रवार को नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में कटरीना ने बच्चे को जन्म दिया।
विक्की कौशल और कटरीना ने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टा पर लिखा की कटरीना ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं।
विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।
खबर आते ही सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बेबी की झलक उनके साथ शेयर करें।
Entertainment
जिसको चाहती थी उसी की पुण्यतिथि पर दुनिया को रूखसत किया इस मशहूर अभिनेत्री ने
मुंबई। Current Crime : सातवें और आठवें दशक की मशहूर अभिनेत्री व गायिका सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 71 साल की थीं। उनका पूरा परिवार संगीत से जुडा रहा। उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने कहा कि दिल का दौरा पड जाने से सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है।
12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा ने जितेंद्र, विनोद मेहरा के साथ कई हिट फिल्में दी है। सुलक्षणा ने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म ’संकल्प’ का गीत ’तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। उनका पहला गाना तकदीर (1967) फिल्म में लता मंगेशकर के साथ सात समुंदर पार से.. था।
उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ संगीत समारोहों में भी गाया। दूर का राही (1971) फिल्म के लिए उन्होंने किशोर कुमार के साथ बेकरार दिल तू गाए जा.. गाया, जिसे तनुजा पर फिल्माया गया था। सुलक्षणा आजीवन अविवाहित रहीं।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म उलझन (1975) में अभिनेता संजीव कुमार के साथ स्क्रीन साझा किया था और अपना दिल हार गई थीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
हालांकि, संजीव ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। यह महज संयोग है कि उनका निधन छह नवंबर को उसी दिन हुआ है, जिस दिन संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती है।
