Connect with us

Entertainment

‘एमटीवी हसल 4: हिप हॉप का नया सितारा लैश्करी’ के विजेता बने।

Published

on

मुंबई। हिप-हॉप रियलिटी शो ‘एमटीवी हसल 4: हिप हॉप डोंट स्टॉप’ का ग्रैंड फिनाले रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें रैपर लश्करी को विजेता घोषित किया गया। रागा रेजर्स का सियाही ने ओजी हसलर का खिताब जीता। फाइनल में धार्मिक, सुजल, सियाही, 99 साइड, विचार और लश्करी के बीच एक शानदार मुकाबला हुआ। एमसी स्क्वायर और उदय पांधी ने अपने परफॉर्मेंस से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।

अपनी जीत से अत्यंत खुश लश्करी ने कहा, “‘एमटीवी हसल 4: हिप हॉप डोंट स्टॉप’ जीतना मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलाव लाने वाला अनुभव है। अपने टैलेंट को निखारने से लेकर फैंस के अपार प्यार और समर्थन पाने तक, इस प्लेटफॉर्म ने मुझे मेरी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से रागा सर का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे निखारने और बेहतर बनाने में बड़ी सहायता की। मैं इस जीत को हमेशा अपने दिल में संजो कर रखूंगा, और यह ट्रॉफी मेरे वर्षों की मेहनत का प्रतीक है।” इस सीजन में जज के रूप में रफ्तार की महत्वपूर्ण वापसी हुई, जबकि बादशाह, राजा कुमारी, किंग और पहले सीजन की विजेता एम ज़ी बेला ने स्पेशल गेस्ट के रूप में योगदान दिया। इंडस्ट्री की हस्तियों जैसे सीधे मौत, नाज़ी, रियार साब और संबाता ने शो में ऊर्जा का संचार किया, जबकि मेज़बान तल्हा सिद्दीकी और जिज़ी ने पूरे समय पर रोमांचक और आकर्षक माहौल बनाए रखा।

ओजी हसलर बनने के विषय में सियाही ने कहा, “मैं रॉयल एनफील्ड हंटर एमटीवी हसल 4: हिप हॉप डोंट स्टॉप की पूरी टीम का दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे शो में शामिल किया। रागा सर का विशेष धन्यवाद, जिनके अमूल्य मार्गदर्शन से मैंने बहुत कुछ सीखा। यह अनुभव सीखने, मस्ती और मेरे सह-हसलर्स के साथ अद्भुत यादों से भरा रहा है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। शो में जज की भूमिका निभाने वाले रफ्तार ने कहा, “यह सीजन पूरी तरह से कच्ची प्रतिभा, जुनून और देसी हिप-हॉप के प्रति प्यार का रहा है, और लश्करी ने इसे पूरी तरह से दर्शाया है। उसकी यात्रा और उस में हुआ विकास देखना वास्तव में अद्भुत था। मुझे उस पर गर्व है। रागा का भी धन्यवाद, जिन्होंने पहली बार स्क्वाड बॉस के रूप में हमारे साथ जुड़कर अपने समर्थन और मार्गदर्शन के माध्यम से लश्करी को जीतने में मदद की।”

Entertainment

वोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। कई बार सेलिब्रिटीज लाखों फैंस के लिए सिर्फ एक आइडल ही नहीं होते हैं, बल्कि वह कभी-कभी कुछ फैंस के लिए उनकी आखिरी उम्मीद भी बन जाते हैं। अक्षय कुमार भी उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर ने अपनी दरियादिली दिखाई जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
आज यानी 15 जनवरी 2026 को मुंबई में बीएमसी इलेक्शन है और अक्षय भी अपना वोट डालने के लिए घर से बाहर निकले। जैसे ही अभिनेता वोटिंग बूथ पर पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और एक्टर ने अपने फैंस से वोट देने की अपील की। इस बीच वोटिंग के बाद जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे, उसी वक्त एक बच्ची उनके पास आई और मदद की गुहार लगाने लगी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अक्षय कुमार के पास आती है और बोलती है कि उनके पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं। प्लीज मदद कर दो। अक्षय के बॉडीगार्ड बार-बार कहते हैं कि अभी नहीं। वह उन्हें ऑफिस बुलाते हैं और नंबर देने की भी बात कहते नजर आ रहे हैं। इतने में बच्ची से अक्षय कहते हैं कि वह उनके बॉडीगार्ड से बात करें। उन्होंने गार्ड से भी बच्ची की डिटेल्स लेने की बात कही। बच्ची एक्टर के पैर छूने लगी। फिर एक्टर जाते-जाते भी बॉडीगार्ड से बच्ची की हेल्प करने के लिए कहते हैं।

Continue Reading

Entertainment

तारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है। चर्चा है कि इनका ब्रेकअप हो गया है। ये सब एपी ढिल्लों के उस कॉन्सर्ट के बाद हुआ है, जहां स्टेज पर तारा उनके काफी नजदीक थीं। अब पूरे मामले पर वीर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट जरूर शेयर किया है।
वीर ने कहा कि वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है।
ये सब तब शुरू हुआ, जब एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा और वीर शामिल हुए। तारा स्टेज पर थीं। उन्होंने जाते वक्त एपी ढिल्लों को चूमा तो उन्होंने भी उन्हें गले लगाने की कोशिश की।

Continue Reading

Entertainment

अगर बार्डर में किरदार की मौत नहीं होती तो सीक्वल में जरूर नजर आताः सुनील शेट्टी

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि बार्डर फिल्म में अगर फिल्म में उनके किरदार की मौत न हुई होती तो वह इसके सीक्वल में जरूर नजर आते। फिल्म के गीत ‘जाते हुए लम्हों’ गाने के लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि वे बॉर्डर को कभी भूल नहीं पाएंगे।
‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी, जिसमें शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और युद्ध में शहीद हो गए थे।
सुनील शेटटी ने कहा कि जब मुझे अपने किरदार की मौत वाला सीन मिला, तो मैं बहुत खुश था। देश के लिए मरने पर अच्छा लगता है। पहली बार मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं ‘बॉर्डर’ में जिंदा रहता, तो शायद ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा बनता। मुझे हमेशा वर्दी पहनने की इच्छा रही है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी सहित कई नए कलाकार दिखाई देंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending