ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में नकली फर्मों की पहचान के लिए एआई की मदद से जीएसटी धारकों का मिलान किया जाएगा
गाजियाबाद। बोगस फर्मों पर नियंत्रण लगाने के लिए राज्यकर विभाग हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान फर्मों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, साथ ही एआई के माध्यम से भी इनकी जानकारी की पुष्टि की जाएगी। भवनों की स्थिति और उनकी लोकेशन के अक्षांश को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, ताकि बाद में इनका एआई के जरिए मिलान किया जा सके।
इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप व्यावसायिक भवनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, और नगर निगम को यह जानकारी मिलेगी कि कौन से आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। इससे भवनों के कर निर्धारण में भी सहूलियत होगी।
अपर आयुक्त ग्रेड-1 भूपेंद्र शुक्ल ने बताया कि यदि नए व्यापारियों द्वारा अधिक ई-वे बिल डाउनलोड किए गए हैं, या रिटर्न में कोई विसंगति है, या वे टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, या गलत तरीके से आईटीसी का अनुचित लाभ उठा रहे हैं, तो ऐसे व्यापारियों को एआई पोर्टल पर रेड फ्लैग किया जाने लगेगा। इसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी जांच शुरू कर दी जाएगी।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। करंट क्राइम। जिले में महिला थाने में तैनात दारोगा भुवनेश्वरी सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है।
आरोपी दारोगा सितंबर में महिला थाना पुलिस द्वारा एक बदमाश का एनकाउंटर करने वाली टीम में भी शामिल थी। महिला दारोगा की रिपोर्टिंग चौकी साहिबाबाद में तैनाती है। मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है।
मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी का नाम निकालने की एवज में रिश्वत मांग रही थी। साहिबाबाद थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पहले काटी थी हाथ की नस
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यहां की इंदिरापुरम कॉलोनी की एक सोसाइटी में एक 28 वर्षीय युवक ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 जनवरी की रात करीब 2ः00 बजे की है। युवक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी के टावर-।, फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने अपनी बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल यज्ञ को लेकर संजय नगर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता सुभाष चंद्र पांडे एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जा रहे हैं. यज्ञ खुद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यज्ञ पिछले काफी समय से गहरे डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
राशिफल9 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश10 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment11 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
Entertainment11 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Uncategorized6 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
देश4 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
