नोएडा
नोएडा स्टेडियम में 5 दिवसीय महाकौथिग मेले का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर ने किया
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आज से 5 दिवसीय महाकौथिग मेले का उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दीप जलाकर किया। इस बार के महाकौथिग का मंच उत्तराखंड के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के भगवान बद्रीनाथ के मंदिर की थीम पर आधारित है। मेले के उद्घाटन के साथ ही उत्तराखंड के लोक गीतों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
महाकौथिग मेला 25 दिसंबर तक चलेगा, इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बार के महाकौथिग का स्वरूप बद्रीनाथ धाम की थीम पर आधारित है। उन्होंने बताया कि लोग यहां उत्तराखंड की लोक संस्कृति, रिवाज, औद्योगिक विकास और धार्मिक परंपराओं का अद्भुत संगम देख सकेंगे। पिछले वर्ष दर्शकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोजन स्थल का एरिया और भी बड़ा किया गया है। हर वर्ष की तरह, इस बार भी मेले में उत्तराखंडी उत्पादों, आभूषणों और खान-पान के स्टॉल लगाए गए हैं।
उत्तराखंड महाकौथिग के 14वें संस्करण का रंगारंग आयोजन आज नोएडा स्टेडियम में हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, विशिष्ट अतिथि एसीपी शैव्या गोयल, डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव और अन्य अतिथियों ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महाकौथिग के आयोजन को लेकर उत्तराखंड समाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी लोक संस्कृति को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। उत्तराखंड से हो रहे पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोगों को अपने गांव-जनों के पास जरूर जाना चाहिए। उन्होंने पहाड़ के बुजुर्गों से अपील की कि उनके बच्चे निश्चित रूप से उनके पास आएंगे। आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए, उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम का पूरा सहयोग रहेगा।
महाकौथिग में इस बार उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों के लगभग 150 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें उत्तराखंड के व्यंजन, दाल, अनाज, पहाड़ी मिठाई, कपड़े और अन्य सामाग्री उपलब्ध हैं। पहाड़ी व्यंजनों के शौकीनों के लिए भड्डू में बने घर्या दाल, भात, चैन्सू, फांडू, मीठा भात, झंगोरे की खीर, आलू-मुला की थिन्चोणी, कंडेली का साग, भांग की चटनी, आलू के गुटके, पल्यो, कोदे और मुंगरी की रोटी उचित दामों में मिलेंगे।
नोएडा
हेलमेट पहले अपराधी ने ग्रेनो की सोसाइटी में घुसकर बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का प्रयास किया
ग्रेटर नोएडा। करंट क्राइम। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ गए है कि वे अब सोसाइटी के अंदर घुसकर चेन खींचने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में ला रेजिडेंसी सोसायटी में सामने आई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में सवार होकर अपने फ्लैट जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक भी लिफ्ट में घुस गया और महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराई बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
ला रेजिडेंसी सोसायटी में बुजुर्ग भारती जानी ने बताया कि गुरुवार की शाम पार्क से टहलने के बाद अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। इसी बीच पीछे से आए हेलमेट पहने हुए एक बदमाश ने उनके गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश डर की वजह से वहां से भाग निकला।
आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश मौका पाकर सोसाइटी से बाहर निकल गया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
नोएडा
इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में कहा, जिंदगी से परेशान हूं
नोएडा। करंट क्राइम। यहां इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान अनिल गर्ग के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सेक्टर-104 की एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अनिल गर्ग ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे, लेकिन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
नोएडा
नोएडा में मेट्रो के विस्तार की प्लानिंग, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का प्रस्ताव भेजा
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग की गई है। विस्तार के तहत बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो को बढाया जाएगा। पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड के बाद अब इस प्रस्ताव को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भेजा गया है. वहां इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से शहरी आवागमन बेहतर होगा और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद रोज लगभग 1 लाख से 1.25 लाख यात्रियों के इस रूट से सफर करने का अनुमान है।
इस परियोजना पर अनुमानित 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला यह मेट्रो कॉरिडोर कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं,जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142 शामिल हैं।
नोएडा के सेक्टर-142 में कई आईटी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। मेट्रो विस्तार से यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा का फायदा होगा।
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
राशिफल9 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
देश10 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment11 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment11 hours agoरैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी गंदी बात पर मांगी माफी, कहा-कोशिश करूंगा दोबारा ऐसा ना हो
-
देश4 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Uncategorized6 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
