नोएडा
नोएडा में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक: पुलिस, बैंक ऋण और पेंशन की समस्याओं पर हुई चर्चा
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान एवं सरकार द्वारा सैनिकों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना गया, और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूर्व सैनिकों की समस्याएँ सुनीं। पूर्व सैनिकों ने डीएम को भूमि विकास, गांव की सड़कों की मरम्मत, जलभराव, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक सहायता, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मुद्दों के बारे में अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद, डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान समय सीमा के भीतर किया जाए और इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि सभी पात्र सैनिकों को इसका पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी से कहा कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल कपिल कत्याल (अ.प्रा.) और अन्य उपस्थित थे।
नोएडा
इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।
हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।
नोएडा
प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।
नोएडा
नोएडा एसीपी ने बिछुडी बच्चियों को परिवार से मिलाया
नोएडा। करंट क्राइम। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने दो बिछुडे बच्चियों को परिवार से मिलाकर खुशियां लौटाई है। पांच साल और डेढ़ साल की दो बच्चियां अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। दरअसल, 5 दिसंबर को पीआरवी को सूचना मिली थी कि सेक्टर-126 में दो बच्चियां रोती हुई पाई गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चियां केवल बंगाली भाषा समझती हैं। बातचीत में भाषा एक बड़ी समस्या बनी रही।
इसी दौरान एसीपी नोएडा जोन को जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं बच्चियों से बातचीत की। प्रवीण कुमार सिंह बंगाली भाषा जानते हैं। उन्होंने दोनों बच्चियों से पूछताछ की तो बच्चियों ने हाजीपुर अंडरपास के बारे में बताया। फिर उन्होंने बच्चियों को परिजनों से मिलाया।
सीपी-प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बच्चियों से बात की
इसी दौरान असिस्टेंट पुलिस कमिश्ननर-प्रथम ( सहायक पुलिस आयुक्त-प्रथम), नोएडा जोन, प्रवीण कुमार सिंह गश्त के दौरान थाना सेक्टर-126 पहुंचे। उन्हें जब इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्वयं बच्चियों से बातचीत की। चूंकि प्रवीण कुमार सिंह बंगाली भाषा जानते हैं, उन्होंने दोनों बच्चियों से अत्यंत स्नेहपूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से बात की। पूछताछ करने पर बड़ी बच्ची ने बताया कि वह हाजीपुर अंडरपास से आगे का रास्ता पहचान सकती है।
एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस फोर्स के साथ बच्ची द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए सेक्टर-133 स्थित लेबर कैंप पहुंचे, जो हाजीपुर अंडरपास से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंचने पर पाया कि बच्चियों के परिजन उन्हें ढूंढते हुए अत्यंत परेशान स्थिति में इधर-उधर भटक रहे थे। सत्यापन के बाद बच्चियों को विधिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoखुल गया इस्पेक्टर की मौत का राज, लेडी कांस्टेबिल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
-
नोएडा9 hours agoइंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में
-
राशिफल7 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जाने क्या है आज के राशिफल में
-
देश10 hours agoकोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सनातनी वातावरण, एक साथ 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ
-
Entertainment8 hours agoचिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम
-
Sports8 hours agoविराट हुए लंदन रवाना, विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आएंगे भारत
-
देश5 hours agoवंदे मातरम पर जारी बहस के दौरान अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी है
-
देश7 hours agoLIVE: PM Modi’s remarks in the Lok Sabha during special discussion on 150 years of Vande Mataram
