Connect with us

नोएडा

नोएडा में किसानों की समस्याओं पर दनकौर में हुई बैठक, 23 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में पंचायत की तैयारी

Published

on

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर 23 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के सिसौली में प्रस्तावित पंचायत की तैयारियों के सिलसिले में आज दनकौर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इस बैठक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना और अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया।

बैठक की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि सिसौली में होने वाली पंचायत में गौतमबुद्धनगर के किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने अपने क्षेत्र की समस्याएँ रखेंगे। उन्होंने बताया कि आज भाकियू की बैठक कैंप कार्यालय तिरुपति बालाजी ईंट उद्योग, दनकौर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजा राम ने की और संचालन अजीत अधाना ने संभाला।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर ने कहा कि किसानों के नेता चौधरी राकेश टिकैत 23 दिसंबर को सिसौली में पंचायत करेंगे, जिसमें किसानों की समस्याओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सभी किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी घोषणा पर हम सब एकजुट होकर कार्य कर सकें। सुनील प्रधान ने बताया कि आज की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई।

बैठक के दौरान पवन खटाना, राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, राजे प्रधान, रॉबिन नागर, धनीराम मास्टर, विनोद शर्मा, ललित चौहान, बेली भाटी, कपिल तंवर, भगत सिंह, इंदीश चेची, सोनू बैसला, राकेश नागर, परविंदर मावी, कर्मवीर मावी, सुरेंद्र मावी, लाला यादव, राजीव कुमार, सोनू चौहान, योगेश भाटी, सूरज भाटी, आकाश भाटी, राजेश भाटी, मोती मेहंदीपुर, गुलफाम, इरफान, डॉक्टर जाकिर, गुल हसन, राहुल शर्मा, ऋषि शर्मा, जगत सिंह, अजीत अधना, धर्मपाल, विपिन कुमार, वीरेश सिंह, उदयवीर सिंह, प्रमोद कुमार, निरपाल सिंह, पवन नागर, श्याम सिंह, संजय शर्मा, सनी तंवर, सत्यपाल, सुभाष, भीकारी प्रधान, अर्जुन प्रधान, राजमल, शिवराज सिंह, इंदर सिंह, नितिन सागर, अजय भाटी, अरविंद लोहिया, धर्मेंद्र चपराना, सचिन कसाना, सत्ते भाटी, भरत अवाना, पीतम सिंह, सुन्दर भूडा, शक्ति सिंह सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा

नोएडा पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस हुई हाईटेक, दो दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा को दिखाई हरी झंडी

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। जब से प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस की कमान सौंपी गई है, तभी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस हाईटेक हो गई है। जिले में अपराधियों को अब हिम्मत नहीं हो रही है कि वे जिले में अपराध करके दिखाए। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घटनाओं को सुलझाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो और इनोवा गाडियां पुलिस को दी गई। नौएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए वाहनों को शामिल करने से पुलिस गश्त और मजबूत होगी। ये वाहन रात के समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गश्त में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढाई जा रही है।

Continue Reading

नोएडा

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में लटकते मिली छात्र की लाश, पुलिस जुटी जांच में

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। छात्र की लाश उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्र की पहचान कृष्णकांत (25) के रूप में हुई है, जो झारखंड का निवासी है।
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हैः “मैं हार मानता हूं”। अपना शरीर और अपना सारा सामान मेरे परिवार को सौंपता हूँ।
कृष्ण कांत के रूम मेट ऋतिक ने कहा कि कृष्णकांत ने दिन में पहले अपने पिता से बात की थी और कुछ ऐसा कहा था जिससे उन्हें चिंता हुई। घबराए पिता ने ऋतिक को फोन किया और उसे तुरंत अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए कहा।

हृतिक उस समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था, इसलिए उसने अपने एक परिचित को कमरे पर जाने को कहा। जब वह दोस्त कमरे तक पहुंचा तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई और कृष्णकांत कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी बताया जा सकेगा जब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी।

Continue Reading

नोएडा

प्रदूषण फैलाने वालों पर नोएडा अथॉरिटी ने शुरू की कार्रवाई, 15 लाख का लगाया जुर्माना

Published

on

By

नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा ऑथोरिटी ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण को रोकने के लिए अथॉरिटी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अथॉरिटी ने हवा के प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 14 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो पूरे नोएडा इलाके में ग्रैप स्टैंडर्ड को सख्ती से लागू कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स और यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए, अथॉरिटी ने अब तक कुल 14,95,000 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने अलग-अलग जगहों से 12,199 टन से ज़्यादा मलबा इकट्ठा किया और उसे सुरक्षित रूप से डिस्पोज़ किया। अथॉरिटी की टीमें यह भी पक्का कर रही हैं कि कंटैमिनेशन को रोकने के लिए कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ग्रीन नेट, मेट्रो शीट और ग्रीन कार्पेट से ढका जाए। ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि अथॉरिटी कंस्ट्रक्शन साइट्स से होने वाले धूल के प्रदूषण को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। नोएडा में, अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 88 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट के साइंटिफिक डिस्पोज़ल के लिए सेक्टर 80 में 400 STP प्लांट सफलतापूर्वक चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending