गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नगर निगम चुनाव का विगुल बजने जा रहा है, वहीं निगम पार्षद चुनाव को लेकर सभी दलों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वर्तमान पार्षदों की ओर से भी चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं वहीं वर्तमान पार्षद हर संभव कौशिश कर रहे हैं कि उनके वार्ड में जो कार्य छूटे हुए हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा करा लिया जाये। करंट क्राइम की ओर से वर्तमान पार्षदों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास कर रहा है कि जनता उन्हें क्यों दोबारा से पार्षद बनाये। इसके साथ निगम पार्षदों का अपनी जीत को लेकर क्या कहना है और वह विकास के मामले में अपने आपकों को कितने नंबर देते हैं। वार्ड नंबर-32 के पार्षद ओम त्यागी का क्या कहना है कि जनता उन्हें दोबारा पार्षद चुनकर सदन क्यों भेजे, इस पर उनका तर्क यह है। वार्ड-32 के पार्षद ओम त्यागी का कहना है उन्होंने अपने वार्ड को संवारने के लिए हर संभव कदम उठाये हैं। नगर निगम के द्वारा जहां विकास कराया जाना चाहिए था वहां पर विकास कार्य कराया गया। जीडीए बोर्ड मैम्बर रहते हुए अपने वार्ड में जीडीए की ओर से भी विकास कार्य कराये गये। वार्ड की सड़कों को संवारने का काम किया गया वहीं पार्काे की व्यवस्था को भी दुरूस्त किया गया। पूरे वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया गया। सीवर की समस्या जो लंबे समय से वार्ड में बनी हुई थी उसे दूर करने का काम किया गया। पूरे वार्ड में 25 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराये गये हैं। वार्ड की आबादी 70 हजार से अधिक है और मतदाताओं की संख्या भी 40 हजार के आसपास है, सभी का एक समान विकास कराया गया है। श्री त्यागी का कहना है कि वह पार्षद के साथ साथ कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं और गरीब लड़कियों की शादिया, गरीबों को सर्दियों में कम्बल वितरण आदि का काम भी किया जाता है। वर्ष-2012 में हुए निगम चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 1500 सौ मतों से हराया था और बसपा उम्मीदवार को 2500 मतो व सपा प्रत्याशी को 3000 मतों से हराया था। इस बार भी जनता उनके साथ है और विपक्षी दलों के प्रत्याशियों की हार का आंकड़ा इस बार पहले से भी ज्यादा होगा। जनता जर्नादन के बीच रहा हूं और विकास कराया है। विकास कार्य कराने में किसी तरह का कोई भी पक्षपात नहीं किया गया है। क्षेत्र की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी जनता उन्हें ही वोट देगी। वार्ड-32 में मरियमनगर, नंदग्राम ब्लॉक ए,बी,ई, एफ, आर, संगम विहार, आर्दशनगर, चमन कालोनी, विश्वास नगर, सिहानीगांव में एक समान विकास कराया गया है।