देश
कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, वह चाहे तो कभी भी हटा सकते हैं : उदयभान
![]()
चंडीगढ़, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में हंगामा मचा हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है। इस बीच, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने मंगलवार को आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा, “चौधरी बीरेंद्र सिंह हमारे सीनियर नेता है, पीसीसी प्रेसिडेंट समेत कई पदों पर भी रहे हैं। उनको मीडिया में जाने के बजाय ये बात कांग्रेस नेतृत्व को बतानी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, वह चाहे तो कभी भी मुझे हटा भी सकते हैं। अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह नेतृत्व करना चाहते हैं, तो करें, अगर कांग्रेस हाईकमान उनको दोबारा जिम्मेदारी सौंपता है, तो अच्छी बात है।”
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने किसान आंदोलन पर कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे लोकतांत्रिक देश में किसानों की आवाज को सरकार नहीं सुनती। किसानों पर आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट छोड़ी जा रही है, जिस तरीके से इनेटरनेशनल बॉर्डर पर होता है। सरकार को जिद छोड़कर उनसे बात करनी चाहिए। सरकार को अपने अहंकार को छोड़ देना चाहिए। पिछले 19 दिन से डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। सरकार को बात करके हल निकालना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “सरकार को एमएसपी गारंटी का अपना वादा पूरा करना चाहिए। किसानों की मांग पर तुरंत निर्णय लेकर समाधान करना चाहिए। हरियाणा में सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद की बात करती है, मगर उन्हें यह बताना चाहिए कि कौन सी फसलें खरीदी है।”
उदयभान ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कहा कि इन्हें पता है कि इसमें कई सारे संशोधन होने हैं और इसके लिए दो तिहाई बहुमत होना चाहिए। भाजपा के पास ना लोकसभा और ना ही राज्यसभा में बहुमत है। इन्हें सिर्फ शिगूफा छोड़ना है। इसके बाद ये सेलेक्ट कमेटी में जाएगा और पेंडिंग रहेगा। इसको लेकर बात आज कर रहे हैं, मगर साल 2034 में लागू करने की बात कह रहे हैं। सरकार की मंशा ही नहीं है।
–आईएएनएस
एफएम/सीबीटी
देश
राहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
अयोध्या। करंट क्राइम। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं। जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है। इसकी घोषणा बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए। शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं।
देश
नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनना तय, पीएम मोदी, शाह, राजनाथ समेत कई बनेंगे प्रस्तावक
नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनना तय है। 19 जनवरी को वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही नामांकन करेंगे। 20 को नतीजा आएगा। ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी अध्यक्ष बनाना तय है।
नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।
बीजेपी ने अपने नेताओं और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 19 और 20 को दिल्ली में बुलाया है। प्रधानमंत्री 17 और 18 को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे 19 को दिल्ली आ जाएंगे।
देश
यूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
अलीगढ़। करंट क्राइम। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें।
मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी होगा। उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।
-
स्पोर्ट्स13 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स11 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment9 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स9 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश13 hours agoयूपी के मंत्री ने सलमान खान को कहा देशद्रोही, फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई
-
Entertainment11 hours agoतारा सुतारिया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच वीर ने किया पोस्ट, कहा-वक्त जरूर बदलता है
