बॉलीवुड
धुएं के बीच लाइब्रेरी में चक्कर खाकर गिरीं अदा शर्मा, दिखाई शूटिंग के पीछे की झलक
![]()
मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में शानदार काम कर छाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर शूटिंग के पीछे की झलक दिखाई।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ‘द केरल स्टोरी’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “ मैं उन लोगों में से नहीं, जिसे धूम्रपान पसंद है, लेकिन मैं अपने प्यार के लिए ये पसंद करती हूं।“ (यहां प्यार सिनेमा के लिए है) रीता सान्याल।
इसके साथ ही अभिनेत्री ने सिगरेट-धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कार्बन मोनो ऑक्साइड का धुआं भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, का भी जिक्र किया।
अदा शर्मा की गिनती उन अभिनेत्रियों में की जाती है, जो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नए पोस्ट के साथ अपडेट रहती हैं।
इससे पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आई थीं। वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा था, ” वर्कआउट के बीच कुछ ध्यान वाली चीजें भी अच्छी हो सकती हैं। आज सेलिब्रेशन! क्योंकि यह बेबी खारुताई (गिलहरी) है, जो मुझसे बहुत डरती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे वह मुझ पर भरोसा करने लगी है। पहले वह मुझसे इतना डरती थी कि मुझे दूर खड़ा देखकर भी भाग जाती थी।
अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीर के साथ नोट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत पिता गंभीर परिस्थितियों में भी खुशी ढूंढ लेते थे।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे पिता का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा था। वह सबसे बेतुकी चीजों में भी हास्य ढूंढ लेते थे। मैंने उनसे सबसे खराब परिस्थितियों में भी खुश रहना सीखा।
“लोग मुझसे कहते रहते हैं कि चिंता मत करो, वह हमेशा तुम्हारे साथ हैं और हमेशा तुम्हें देखते रहते हैं। वो मुझे लाश की एक्टिंग करने को कहते थे। उन्हें यह निश्चित रूप से बहुत मजेदार लगता और हम सब एक साथ खूब हंसते थे। जब भी मैं हंसती हूं, तो मुझे याद आता है कि कैसे वह हंसते हुए अपनी कुर्सी से गिर जाते थे। मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं उन्हें फिर कभी हंसते हुए नहीं देख पाऊंगी, लेकिन मैं और अधिक हंसती हूं, क्योंकि जब भी मैं हंसती हूं, तो मुझे याद आता है कि वह कैसे हंसते थे।”
अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री “रीता सान्याल” में नजर आई थीं। अभिरूप घोष के निर्देशन में बनी टेलीविजन सीरीज का प्रीमियर 14 अक्टूबर, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ था।
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित एक राजनीतिक थ्रिलर “बस्तर: द नक्सल स्टोरी” में देखा गया था। इसमें अदा शर्मा के साथ इंदिरा तिवारी, विजय कृष्ण, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन भी थीं।
–आईएएनएस
एमटी/सीबीटी
Entertainment
कृति सेनन की बहन की रिशेप्शन पार्टी में शरीक हुई हस्तियां लेकिन नजरें खींची ओरी ने
मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में शादी रचाई। मंगलवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज जैसी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सबके अलावा इस पार्टी में ओरी ने भी एंट्री की तो उनके लुक ने देखने वालों को मुंह फेरने के लिए मजबूर कर दिया।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।
फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज़ ने अपने अतरंगी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इनमें से एक ओरी भी थे। ओरी ने पपाराजी के कैमरे के सामने काफी फ्लॉन्ट किया लेकिन लग रहा है कि उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।
Entertainment
साल के पहले दिन ईशा देयोल ने पापा को किया याद, सनी ने लुटाया बहन के प्रति प्यार
मुंबई। करंट क्राइम। नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा। साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया। ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा धर्मेंद्र नहीं हैं।
नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे। ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक नोट शेयर करते हुए लोगों से अपने काम के प्रति समझदारी बरतने की गुजारिश की थी।
Entertainment
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली। करंट क्राइम। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2026 में रॉयल वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। वहीं, उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी होंगे।
कपल ने अपनी शादी के लिए शहर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है।
दोनों ने तय किया कि अपनी सगाई की तरह ही अपनी शादी को भी इंटीमेट रखना चाहता है, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या रश्मिका और विजय इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
बता दें कि रश्मिका और विजय को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी।
-
राशिफल17 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
ग्रेटर नोएडा20 hours agoपिता के सामने देखते-देखते बेटा डूब गया, NDRF-SDRF वाले भी नहीं बचा पाए, दो बिल्डरों के खिलाफ FIR
-
ग़ाजियाबाद20 hours agoगाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, तीन की मौत
-
उत्तर प्रदेश13 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
स्पोर्ट्स18 hours agoअंतिम वन डे मैच में विराट कोहली ने तोडे कई रिकॉडर्स, सचिन से भी निकले आगे
-
उत्तर प्रदेश16 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश18 hours agoपति ने पत्नी की हत्या कर लाश को टुकडों-टुकडों मे जलाया, बदबू छिपाने के लिए किया ये काम
-
देश18 hours agoबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान
