देश
पश्चिम बंगाल में सभी धर्मों के लोग सम्मान से रहते हैं : कुणाल घोष
![]()
कोलकाता, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के मेयर और तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम द्वारा हाल ही में दिए विवादित बयान पर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में पश्चिम बंगाल में सभी धर्मों के लोग सम्मान से रहते हैं।
कुणाल घोष ने आईएएनएस से कहा, “फिरहाद हकीम ने अभी तक जो कहा है, उसका पूरा विवरण हमारे पास नहीं है। इसलिए, उनके द्वारा कही गई बातों के बीच से एक या दो वाक्य उठाकर इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। ममता बनर्जी की सरकार में सभी धर्मों के लोग जिनमें हिंदू, मुस्लिम, क्रिश्चियन और अन्य धर्म के लोग समान सम्मान से रहते हैं। हम हर किसी की स्थिति का सम्मान करते हैं और सभी धर्मों तथा समुदायों के प्रति हमारा आदर और सम्मान है। फिरहाद हकीम ने जो कहा है, उस पर अभी हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।”
उन्होंने 16 दिसंबर को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़े विधेयक संसद में पेश होने पर कहा, “हमारा इस मामले पर स्टैंड पूरी तरह से स्पष्ट है और ममता जी ने इसे पहले ही साफ कर दिया है। ‘एक देश, एक वोट’ का विचार वर्तमान में हमारे देश के लिए व्यावहारिक नहीं है और इसलिए हम इसका विरोध करेंगे।
तृणमूल नेता ने कहा कि सबसे पहले, यह जो ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार है, वह हमारे फेडरल ढांचे के खिलाफ है। प्रत्येक राज्य का अपना इतिहास, भूगोल, संस्कृति और राजनीतिक ताना-बाना है, इसलिए सभी राज्यों को एक साथ एक ही दिन वोट देने का यह विचार कैसे संभव हो सकता है? देश में एंट्री वोट लोकसभा में होते हैं, कई राज्यों में होते हैं और अगर किसी सरकार का पतन हो जाता है तो क्या होगा? इसके अलावा, पांच साल की कोई गारंटी भी नहीं है और लोकसभा, विधानसभा, इन सभी के चुनाव अलग-अलग होते हैं और उनका प्रोसीजर भी अलग होता है। इस तरह से एक दिन में सभी चुनावों का होना व्यावहारिक नहीं है। ममता बनर्जी ने पहले ही हमारा पार्टी के स्टैंड को स्पष्ट कर दिया था।”
–आईएएनएस
पीएसएम/एकेजे
देश
आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।
देश
गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’
देश
नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“
-
दिल्ली15 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
देश14 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports14 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
Sports13 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
दिल्ली10 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
Sports8 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
World14 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
