Connect with us

देश

एक चुनाव से देश की बहुरूपता खत्म हो जाएगी : मोहम्मद यूसुफ तारिगामी

Published

on

जम्मू, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ‘एक देश-एक चुनाव’ से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयक 16 दिसंबर को लोकसभा में पेश करेगी। ये विधेयक संविधान (129 वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल निचले सदन में दोनों विधेयक पेश करेंगे। इस विधेयक को जम्मू-कश्मीर माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने देश की एकता के लिए खतरा बताया है।

तारिगामी ने आईएएनएस से कहा, “जहां तक भारत सरकार की इसे पास कराने की कोशिश है। यह बिल भारतीय संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है। इसके बारे में सोचना और करना दोनों संविधान के खिलाफ है। जब देश को आजादी मिली तो संविधान को बनाने के लिए जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था, उन लोगों ने संविधान को बनाया। संविधान की जो मौलिक संरचना है, वह संघीय है। इसमें हमारा देश तो एक है, लेकिन देश एक होते हुए हमारे भिन्न-भिन्न कल्चर के लोग हैं, भिन्न-भिन्न बोलियां बोलने वाले लोग हैं। इसलिए देश के राज्य इसके मौलिक आधार हैं। यह हमारी देश की एकता के लिए बहुत जरूरी है। मैं यह कहूंगा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ से देश की बहुरूपता खत्म हो जाएगी। यह एक लोकतंत्र की मूलभूत जरूरत है। यह हमारी एकता का महत्वपूर्ण तत्व भी है। इस कानून से उस पर आंच आएगी।”

उन्होंने कहा, “जहां तक राज्यों का सवाल है तो राज्य अपने मामले खुद संभालने की संवैधानिक आजादी रखते हैं। हमारे देश में आज तक के अनुभव ने यही बताया है कि हमारा देश उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम से मिलकर बना है। देश में भिन्न-भिन्न भाषाएं हैं। देश की तमाम चीजें अलग-अलग होने की वजह से देश की वैसी ही पहचान बनी है। देश को एक जैसा बनाना, एक ही ढंग में ढालना हमारे देश की एकता के लिए भी ठीक नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए भी ठीक नहीं है। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के आ जाने से लोकतंत्र पर प्रभाव पड़ेगा। यहां विधानसभा चुनाव हुए तो लोगों ने अपने स्थानीय मुद्दों पर लड़े, न कि दिल्ली के मुद्दों पर। इसलिए यह कहना कि ‘एक देश, एक चुनाव’ देश के लिए सही है, बिल्कुल गलत है।”

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Continue Reading

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending