बॉलीवुड
‘शोमैन’ को सितारों ने दिल से दिया ट्रिब्यूट, अनुपम ने ‘सॉफ्ट पावर’ तो, अनिल ने बताया ‘स्पेशल’
![]()
मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। राज कपूर की 100वीं जयंती के साथ शनिवार का दिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा, जिसका जिक्र हर एक्टर के सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिला। अपने-अपने अंदाज में अभिनेताओं ने ‘शोमैन’ को शुभकामनाएं दीं। अपने पोस्ट में अनिल कपूर ने राज कपूर को ‘स्पेशल’ तो अनुपम खेर ने फिल्म जगत का ‘सॉफ्ट पावर’ बताया।
‘शोमैन’ राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर अभिनेता अनिल कपूर, अनुपम खेर, धर्मेंद्र, जीनत अमान, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, सायरा बानो समेत अन्य सितारों ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें याद किया।
इंस्टाग्राम पर ‘शोमैन की जयंती’ का एक वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, “ग्रेट राज कपूर की फिल्मों की यादें ताजा हो रही। उनकी सिनेमा और संगीत को देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। राज कपूर विदेश में भारत के पहले और सबसे प्रभावशाली सॉफ्ट पावर थे। भारतीय सिनेमा के ‘ग्रेटेस्ट शोमैन’ की फिल्मों के इस इवेंट में मुझे आमंत्रित करने के लिए प्रिय रणबीर कपूर का धन्यवाद! जय हो!”
अनिल कपूर ने राज कपूर की जयंती के अवसर पर ‘शोमैन’ की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “14 दिसंबर, राज अंकल का जन्मदिन, हमेशा खास रहा है। मुझे इस दिन का हमेशा इंतजार रहता है। 14 दिसंबर का यह दिन न केवल मेरे और हमारे परिवार के लिए बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत खास दिन और उत्सव के रूप में जाना जाता है।
“राज अंकल के काम ने मुझे गहराई से प्रेरित किया, उनकी आभा, कलात्मकता और दृष्टि तब भी बेजोड़ थी और अब भी बेजोड़ है। उनकी 100वीं जयंती पर, मैं उनकी शानदार फिल्मों, आरके स्टूडियो के पलों, उनके निवास देवनार में बिताए पलों और उनके द्वारा बनाई गई अविश्वसनीय विरासत को याद करता हूं। ‘ग्रेटेस्ट शोमैन’ राज कपूर को शुभकामनाएं। आपका जादू मुझे हमेशा सरप्राइज करेगा।”
कपूर परिवार ने राज कपूर की जन्म शताब्दी मनाने के लिए मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शामिल होने के लिए कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों को निमंत्रण दिया था।
–आईएएनएस
एमटी/एकेजे
Entertainment
कृति सेनन की बहन की रिशेप्शन पार्टी में शरीक हुई हस्तियां लेकिन नजरें खींची ओरी ने
मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में शादी रचाई। मंगलवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज जैसी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सबके अलावा इस पार्टी में ओरी ने भी एंट्री की तो उनके लुक ने देखने वालों को मुंह फेरने के लिए मजबूर कर दिया।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।
फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज़ ने अपने अतरंगी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इनमें से एक ओरी भी थे। ओरी ने पपाराजी के कैमरे के सामने काफी फ्लॉन्ट किया लेकिन लग रहा है कि उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।
Entertainment
साल के पहले दिन ईशा देयोल ने पापा को किया याद, सनी ने लुटाया बहन के प्रति प्यार
मुंबई। करंट क्राइम। नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा। साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया। ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा धर्मेंद्र नहीं हैं।
नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे। ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक नोट शेयर करते हुए लोगों से अपने काम के प्रति समझदारी बरतने की गुजारिश की थी।
Entertainment
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली। करंट क्राइम। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2026 में रॉयल वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। वहीं, उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी होंगे।
कपल ने अपनी शादी के लिए शहर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है।
दोनों ने तय किया कि अपनी सगाई की तरह ही अपनी शादी को भी इंटीमेट रखना चाहता है, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या रश्मिका और विजय इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
बता दें कि रश्मिका और विजय को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी।
-
राशिफल22 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
स्पोर्ट्स23 hours agoअंतिम वन डे मैच में विराट कोहली ने तोडे कई रिकॉडर्स, सचिन से भी निकले आगे
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoपति ने पत्नी की हत्या कर लाश को टुकडों-टुकडों मे जलाया, बदबू छिपाने के लिए किया ये काम
-
देश23 hours agoबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoCM योगी बोले, UP बना परिणामों का प्रतीक, प्रदेश में निवेश का गोल्डन टाइम है, दिया 5 ईकाइयों को जमीन आवंटन का पत्र
