Connect with us

देश

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास की बजाय सिर्फ घोटाले किए : कुलजीत चहल

Published

on

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा नेता और एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने मंगलवार को आप पर सरकार में आने से पहले किए गए वादे पूरे न करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में घोटाले किए हैं।

कुलजीत चहल ने आईएएनएस से कहा, “अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे क्यों नहीं किए? आपने 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। आपने 20 कॉलेज खोलने का वादा किया था, लेकिन एक भी कॉलेज नहीं खोला। आपने वादा किया था कि सड़कों का निर्माण होगा, लेकिन आज सड़कें टूटी हुई हैं। जाम की समस्या और प्रदूषण की मारामारी है। यमुना का हाल छठ पूजा के दौरान देखा गया, जो बेहद गंदगी से भरी हुई थी। आपकी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कूड़े के पहाड़ सड़कों पर लगे हुए हैं। एनडीएमसी क्षेत्र की सड़कें चमक रही हैं, लेकिन एमसीडी की सड़कें टूटी हुई हैं। आपने जनता को रेवड़ी देने का झांसा देकर खुद रबड़ी खा ली है। शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, क्लासरूम घोटाला, नकली दवाओं का घोटाला, ये तमाम घोटाले आपने किए हैं और जनता को धोखा दिया।”

उन्होंने कहा, “आप जो घोटाले कर रहे हैं, उनका हिसाब जनता को देना होगा। आपने वादा किया था कि गरीबों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी, लेकिन आपने क्लासरूम घोटाला किया। आपने वादा किया था कि साफ पानी मिलेगा, लेकिन आपने जल बोर्ड का घोटाला कर दिया। आपने 78 हजार करोड़ का जल बोर्ड घोटाला किया जबकि आज भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में पीने का पानी नहीं है। टैंकर माफिया सक्रिय हैं। अब जनता आपसे सवाल कर रही है और आप इन सवालों का जवाब देने की बजाय बौखला रहे हैं। आपके वादे अधूरे हैं और हकीकत सामने आ चुकी है।”

दिल्ली में वीआईपी कल्चर खत्म करने के अरविंद केजरीवाल के वादे पर उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वह बड़ा घर नहीं लेंगे और कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन जब मैंने ‘शीश महल’ देखा, तो समझ में आया कि वे वादे सिर्फ झूठ थे। पहले तो मैंने टॉयलेट देखा, फिर चमचमाते पत्थर देखे, जो करोड़ों रुपये के थे। उसके बाद उन करोड़ों की कालीन को देखा और फिर सोने की शीट और बड़ी एलईडी स्क्रीन देखी। लगता है यह कोई घमंडी राजा का महल है। मुझे बताया गया कि मुख्यमंत्री का ऑफिस तो इससे भी बड़ा है।”

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने जनता की कड़ी मेहनत की कमाई को अपनी ऐश-ओ-आराम के लिए खर्च किया और शीश महल बनाया। नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा था, ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’। हर भ्रष्टाचारी को जेल जाना होगा। इसी वजह से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में रहे। वह समय दूर नहीं जब उनकी बेल रद्द होगी और वे फिर से जेल जाएंगे।

भाजपा नेता ने दावा किया कि साल 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनेगी और आप के नेताओं के भ्रष्टाचार पर चोट होगी। इस बार दिल्ली में नरेंद्र मोदी के विकास पर वोट होगा।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने किया भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, अमित शाह, राजनाथ और नड्डा समेत कई नेता बने प्रस्ताव

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के प्रस्तावक के रूप में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न राज्यों के पार्टी अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बीजेपी अध्यक्ष पद नामांकन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बीजेपी कार्यालय नहीं जाएंगे,उनकी ओर से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता नामांकन का प्रस्ताव पार्टी निर्वाचन अधिकारी को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यालय में सौंपें। इन नेताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेता शामिल हैं। बीजेपी निर्वाचन अधिकारी को दिए जाने वाले इन प्रस्तावों में पहला जो प्रस्ताव होगा उसमें पीएम के साइन होंगे। दोपहर बाद नितिन नबीन बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों से अपने आवास पर मुलाकात करेंगे।

Continue Reading

देश

नाबालिग के साथ यौन उत्पीडन के आरोप में जानेमाने कथावाचक गिरफ्तार, गुरु फरार

Published

on

By


दरभंगा। करंट क्राइम। बिहार के दरभंगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथावाचक को नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कथावाचक का गुरु मौनी बाबा फरार है।
श्रवण दास का साथी और गुरु मौनी बाबा फिलहाल फरार है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।।
श्रवण दास महाराज एक चर्चित कथावाचक है। उनका असली नाम श्रवण ठाकुर है। वह दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पर्री गांव के निवासी हैं और वर्तमान में लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पचाढ़ी छावनी स्थित रामजानकी मंदिर में रह रहे थे।
उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में यह आरोप लगा है कि उन्होंने शादी का प्रलोभन देकर करीब एक साल तक महिला का यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित की तरफ से ये आरोप भी लगाया गया कि जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात कराने का प्रेशर डाला गया।

Continue Reading

देश

बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी को कल यानि 20 जनवरी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए आज यानि सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नडडा समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पहुंच रहे हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण के मुताबिक सोमवार को दोपहर दो बजे से 4 बजे के बीच नितिन नबीन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और शाम 5 से 6 बजे के बीच नामांकन वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। अगर इस प्रक्रिया के बाद जरूरत पड़ती है तो 20 जनवरी को मतदान होगा।
वर्तमान स्थिति में नितिन नबीन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की संभावनाएं हैं। हालांकि, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक ऐलान 20 जनवरी को ही किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के बाद बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

नितिन नबीन तीन अलग-अलग सेट में नामांकन दाखिल करेंगे। एक नामांकन पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा प्रस्तावक होंगे। जबकि दूसरे सेट में 20 से ज्यादा निर्वाचित बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों के नाम होंगे। तीसरे सेट में बीजेपी नेशनल काउंसिल के सदस्यों का समर्थन होने की बात कही जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending