Connect with us

बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर को दी जन्मदिन की बधाई, बताया- ‘बेस्ट बॉय’

Published

on

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पति और अभिनेता जहीर इकबाल ने मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। फैंस के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ‘डबल एक्सल’ फेम सोनाक्षी ने भी सोशल मीडिया पर पति को जन्मदिन की बधाई दी।

‘दबंग’ फिल्म में ‘प्यार से डर नहीं लगता साहब’ डायलॉग बोलने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरी तस्वीरों की सीरीज के साथ कैप्शन में लिखा, “तुम्हारी मां के बाद, मैं सबसे ज्यादा खुश हूं कि तुम पैदा हुए। मैं और भी ज्यादा खुश हूं कि मैंने तुमसे शादी की। जन्मदिन मुबारक हो, बेस्ट बॉय – मैं तुमसे प्यार करती हूं।”

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर पर प्यार लुटाती नजर आईं। तस्वीरों में से कुछ उनके हालिया वेकेशन की भी हैं।

इसी साल शादी के बंधन में बंधी सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्‍द ही थ्रिलर ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में दिखाई देंगी। फिल्म में सोनाक्षी के साथ अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर जैसे सितारे अहम रोल में हैं। अपकमिंग फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश एस. सिन्हा कर रहे हैं।

‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ का निर्माण निकी, विक्की भगनानी फिल्म्स क्रेटोस एंटरटेनमेंट के निकी, विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी, ​​निकिता पाई फिल्म्स की किंजल घोने और दिनेश गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

Entertainment

तान्या मित्तल बोलीं, किसी का घर बर्बाद नहीं करूंगी

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बीते रविवार को बिग बॉस 19 के फिनाले का ऐलान हुआ। गौरव खन्ना इस 19वें सीजन के विनर बने। इसी के साथ ये शो खत्म हो गया। बिग बॉस 19 में नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। नीलम के एविक्शन पर भी तान्या फूट-फूटकर रोई थीं और कहा था कि वे उन्हें अपना दोस्त मानती हैं। लेकिन अब तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। इसके साथ ही बड़े आरोप भी लगाए।
तान्या से पूछा गया कि आप मैरिड मैन को डेट कर रही हैं? इस पर तान्या ने कहा, ’नीलम का भी एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास। मैं वो ना बताऊं तो बहुत अच्छा होगा। देखिए मेरी हालत कैसी हो गई है, मुझे शादीशुदा आदमियों से प्यार करना पड़ रहा है।
तान्या ने आगे कहा, ’आप लोग जिस आदमी को मेरा बॉयफ्रेंड क्लैम कर रहो हो, वो भी शादीशुदा दो बच्चों का बाप है। देश में बहुत बनिया है और सिंगल है। मैं शादीशुदा आदमी से प्यार कर, उसका घर बर्बाद नहीं करूंगी। इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, मेरे पास बहुत बड़ा मसाला है. जिस वक्त मुझे नीलम का बताना होगा, मैं बता दूंगी।

Continue Reading

Entertainment

चिखना चिल्लाना नहीं, शांत बने रहना आया काम, गौरव खन्ना ने किया बिग बॉस-19 को अपने नाम

Published

on

By

मुबंई। करंट क्राइम। बिग बॉस-19 को नया विनर मिल गया। गौरव खन्ना बन गए बिग बॉस के विनर। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक शानदार कार मिली। घर में महीनों तक हंगामा, झगड़े और चीखना-चिल्लाना चलता रहा, लेकिन गौरव ने हमेशा शांति और गरिमा का रास्ता चुना। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। शुरू से आखिर तक गौरव ने कभी किसी से ज्यादा बड़ी लड़ाई नहीं की, न ही नाटक किया। वे चुपचाप देखते, समझते और सही समय पर सही बात कहते थे।
फिनाले में भारी पानी के कटोरे कंधों पर रखकर लकड़ी का तख्ती संभालनी थी. जहां बाकी लोग घबरा कर हार मान गए, वहीं गौरव ने धैर्य नहीं खोया और आखिर तक डटे रहे। एक और यादगार पल तब आया जब सलमान खान ने पूरे वीकेंड का वार पर गौरव को टीवी का सुपरस्टार कहा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी टीवी करियर पर तंज कसे थे, लेकिन सलमान ने सबके सामने गौरव के 20 साल के संघर्ष और शालीनता की तारीफ की।
प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी जैसे दोस्तों के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल सीधा था। वे कैमरे के लिए नहीं, दिल से साथ निभाते थे। यहां तक कि बच्चे न करने के निजी फैसले पर भी उन्होंने खुलकर और भावुक होकर बात की, जिससे लाखों लोग उनसे जुड़े।
गौरव खन्ना ने साबित कर दिया कि चीखने-चिल्लाने की नहीं, सुकून और आत्मसम्मान की जरूरत है। यही वजह है कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कोई और नहीं, गौरव खन्ना बना।

Continue Reading

Entertainment

ग्रैंड फिनाले से पहले मीडिया ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से पूछे तीखे सवाल

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। बिग बॉस 19 में फिनाले वीक चल रहा है। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले घर में मीडिया ने आकर सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे। मीडिया के निशाने पर सबसे ज्यादा तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट रहीं। गौरव खन्ना भी पर्सनल सवाल पूछे जाने पर इमोशनल हो गए।
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मीडिया फरहाना भट्ट को ग्रिल करती दिखाई दे रही है। फरहाना से पूछा गया- आप हर किसी को कहती हैं 2 पैसे की औरत…आपके लेवल पर जाने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा? इसपर फरहाना ने जवाब दिया- मेरे साथ अगर कोई भिड़ता है तो मैं उसके लेवल पर जाती हूं।
मीडिया ने प्रणित मोरे से भी दोस्त अभिषेक को शो से बाहर करने पर तीखे सवाल किए। प्रणित ने अपनी सफाई में कहा कि शो में सभी की प्रायोरिटी बदलती रहती है। वहीं, तान्या मित्तल से भी मीडिया नाराज दिखी। तान्या को शो में झूठी स्टोरी बनाने पर सवालों के घेरे में आना पड़ा।
हालांकि, पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछे जाने पर गौरव खन्ना इमोशनल हो गए। गौरव से पूछा गया- आपने बोला कि आपकी वाइफ को बच्चे नहीं चाहिए…वो बहुत कैल्कुलेटिव मूव था, सिंपैथी कार्ड खेलने का? ये सवाल सुन गौरव खन्ना इमोशनल हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए। गौरव ने कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, जो उनकी पत्नी उनसे कहेंगी वो वही बात मानेंगे।
अभी घर में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। फिनाले से पहले घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है, जिसमें किसी एक घरवाले का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा और इस तरह शो को टॉप 5 मिलेंगे, जो फिनाले में एक दूसरे को टक्कर देंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending