Connect with us

देश

असम बीफ बैन पर बोले कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन, गिरती टीआरपी बचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं मुख्यमंत्री

Published

on

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। असम सरकार ने गोमांस (बीफ) पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। अब राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने की अनुमति नहीं होगी। इस पर असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद रकीबुल हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है।

रकीबुल हुसैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मंगलवार को मुख्यमंत्री यहां दिल्ली आए थे और उन्होंने विभिन्न स्थानों का दौरा किया। पहले जैसा समर्थन बीजेपी नेताओं और मंत्रियों को नहीं मिल रहा है, क्योंकि झारखंड में आदिवासियों के बीच हेमंत सोरेन ने अपना आधार बनाया था। आम आदमी पार्टी, जो गरीबों, आदिवासियों, और एसी/एसटी समुदायों के बीच काम करती है, ने हेमंत सोरेन को स्वीकार किया, जबकि बीजेपी के आदिवासी नेताओं को नकार दिया। बीजेपी को यह समझ में आ गया कि उनका आधार कमजोर हो रहा है। मुख्यमंत्री यहां आकर देख चुके हैं कि उनकी टीआरपी गिर गई है, इसलिए उन्होंने इस प्रकार के बयान दिए ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।”

उन्होंने कहा, “झारखंड में बीजेपी का नुकसान हुआ, और इससे पूरे भारत में उनकी स्थिति पर असर पड़ा है। वह यहां आकर देख चुके हैं कि उनका प्रभाव कम हुआ है, और यही कारण है कि वह इस तरह की रणनीतियों को अपना रहे हैं। यह उनका खुद का बनाया जाल है कि वह चुनाव जीतने के लिए उल्टे-सीधे बयान दे रहे थे। अब जब यह उलटा पड़ रहा है, तो वह जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। हम इस पर विचार करेंगे और प्रतिक्रिया देंगे। उनकी इस स्थिति को देखकर यह साफ है कि 2026 में उनका सब कुछ उलट सकता है और उन्होंने जो गलत कदम उठाए हैं, उससे उनका मुख्यधारा से दूर जाना तय है।”

इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर रकीबुल हुसैन ने कहा, “यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। जब हमारी सरकार आई थी, तो हमने महसूस किया था कि देश का संघीय ढांचा खतरे में है। इसलिए जब हमने शपथ ली थी, तो केवल कांग्रेस या ‘इंडिया’ ब्लॉक नहीं, बल्कि अन्य सभी दलों को भी संघीय ढांचे को बनाए रखने के लिए हमने शपथ ग्रहण करने पर मजबूर किया। अब संघीय ढांचा फिर से खतरे में है, और इसलिए हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हम मिलकर इस स्थिति को सुधारने की कोशिश करें। हम बीजेपी से भी यह अपील करते हैं कि चुनाव तो हो चुका है, अब कम से कम माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आप सत्ता में हैं, और सरकार का काम है लोगों का डर दूर करना।”

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Continue Reading

देश

आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।

Continue Reading

देश

गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’

Continue Reading

देश

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“

Continue Reading
Advertisement

Trending