Connect with us

बॉलीवुड

‘दू तीन घंटा द हमके…’, रवि किशन का भोजपुरी अंदाज वायरल

Published

on

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। अपने बोलने के खास अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता-सांसद रवि किशन ने बुधवार को अपने भोजपुरी अंदाज से लोकसभा में सभी को चौंका दिया।

रेलवे संशोधन विधेयक, 2024 पर चर्चा के दौरान बुधवार को लोकसभा में जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने गोरखपुर सांसद रवि किशन को अपनी बात जल्द खत्म करने का आग्रह किया तो रवि किशन ने कहा, “भैया, एतना उपलब्धि है, थोड़ा टाइम लगी।”

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनते हुए सांसद रवि किशन ने कहा, “हम लोगों ने इतना काम किया है कि इतने कम समय में हम इसे कैसे गिनवाएंगे। इसके लिए हमें दो से तीन घंटे का समय दीजिए।”

संसद के शीतकालीन सत्र में सांसद रवि किशन अपनी सरकार के कामों पर बात कर रहे थे। सांसद की यह बात सुनकर स्पीकर जगदंबिका पाल ने भी हंसते हुए कहा, “गागर में सागर भरि दिहल।”

रवि किशन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फैंस और यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके व्यक्तित्व और भाषा को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सदन में जाने से पहले रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर मीडिया को प्रतिक्रिया दी। संभल की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा में दिए गए बयान पर रवि किशन ने कहा कि आज का विषय महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने इतना बड़ा बयान दिया है। लोकसभा बड़ी है और उन्होंने इसके लिए सवाल उठाया है। वहां का पूरा दृश्य, पुलिस प्रशासन और गोलियों सहित सभी चीज के रिकॉर्ड हैं, जिससे एकदम सब साफ है। यह सिर्फ उपचुनाव हारने के बाद की हताशा है, और कुछ नहीं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

Entertainment

कृति सेनन की बहन की रिशेप्शन पार्टी में शरीक हुई हस्तियां लेकिन नजरें खींची ओरी ने

Published

on

By


मुंबई। करंट क्राइम। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में शादी रचाई। मंगलवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, अभिषेक बजाज जैसी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इन सबके अलावा इस पार्टी में ओरी ने भी एंट्री की तो उनके लुक ने देखने वालों को मुंह फेरने के लिए मजबूर कर दिया।
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।
फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज़ ने अपने अतरंगी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इनमें से एक ओरी भी थे। ओरी ने पपाराजी के कैमरे के सामने काफी फ्लॉन्ट किया लेकिन लग रहा है कि उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा नहीं लग रहा।

Continue Reading

Entertainment

साल के पहले दिन ईशा देयोल ने पापा को किया याद, सनी ने लुटाया बहन के प्रति प्यार

Published

on

By

मुंबई। करंट क्राइम। नए साल की शुरुआत जहां आमतौर पर खुशियों और उम्मीदों से भरी होती है। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली ईशा देओल के लिए 2026 का स्वागत भावनाओं से भरा रहा। साल 2026 के पहले पोस्ट उन्होंने अपने पापा याद किया, जिसने फैंस को फिर एक बार भावुक कर दिया। ये ईशा का पहला ऐसा नया साल है, जब उनके साथ उनके पापा धर्मेंद्र नहीं हैं।
नए साल के पहले दिन ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए आसमान की ओर इशारा करती तस्वीरें डालीं और प्यार भरे शब्द लिखे। ईशा की इस पोस्ट पर उनके सौतेले भाई बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया और बहन के प्रति अपना लाड जताया।

ईशा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा हुआ कागज का ताज भी पहना था। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिल के इमोजी के साथ ‘यू पापा’ लिखा, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पिता से प्यार करती हैं और उनकी कमी महसूस कर रही हैं।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दनाक नोट शेयर करते हुए लोगों से अपने काम के प्रति समझदारी बरतने की गुजारिश की थी।

Continue Reading

Entertainment

26 फरवरी को विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनेंगी रश्मिका मंदाना

Published

on

By

नई दिल्ली। करंट क्राइम। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2026 में रॉयल वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक हैरिटेज पैलेस में होगी। वहीं, उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी होंगे।
कपल ने अपनी शादी के लिए शहर की हेरिटेज प्रॉपर्टीज में से एक को फाइनल कर लिया है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है।
दोनों ने तय किया कि अपनी सगाई की तरह ही अपनी शादी को भी इंटीमेट रखना चाहता है, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या रश्मिका और विजय इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे या नहीं।
बता दें कि रश्मिका और विजय को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं। सगाई काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी।

Continue Reading
Advertisement

Trending