देश
बांग्लादेश जा कर हिंदुओं की रक्षा करना चाहता हूं : तौकीर रजा
![]()
अजमेर, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद (आईएमसी) के संस्थापक मौलाना तौकीर रजा खान अजमेर दरगाह विवाद के बाद बुधवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है, उनके मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि मुझे बांग्लादेश जाने की इजाजत दी जाए। मैं अपनी टीम के साथ वहां जाना चाहता हूं और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहता हूं।
मौलाना तौकीर रजा खान ने आईएएनएस से कहा, “बांग्लादेश में जो हालात हैं, वह बहुत चिंताजनक हैं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वहां तख्तापलट हुआ है। भारतीय मीडिया इसे इस तरह पेश कर रहा है कि वहां हिंदुओं के खिलाफ जातीय भेदभाव हो रहा है और अगर ऐसा धर्म की वजह से हो रहा है, तो यह बहुत गलत है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। चिश्ती साहब और अन्य लोग भी इसकी निंदा करेंगे। अगर वहां मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, तो हम इसका विरोध करते हैं। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में धर्म की वजह से किसी के साथ भेदभाव न हो।”
उन्होंने आगे कहा, “हिंदुओं को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है, उनके मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि मुझे बांग्लादेश जाने की इजाजत दी जाए। मैं अपनी टीम के साथ वहां जाना चाहता हूं और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहता हूं। वहां की सरकार को चाहिए कि वह अपने देश में अल्पसंख्यकों की हिफाजत के लिए ठोस कदम उठाए।”
अजमेर दरगाह विवाद पर उन्होंने कहा, “सीधी बात यह है कि अगर आप खुदाई करेंगे तो कुछ न कुछ तो निकलेगा ही, और अगर आप और गहरे खुदेंगे तो और भी चीजें सामने आ सकती हैं। अगर आप खुदाई करते रहेंगे, तो हो सकता है कि डायनासोर के अंडे या डायनासोर के अवशेष भी मिल जाएं। अब सवाल यह है कि इस खुदाई से देश को क्या लाभ या हानि हो रही है। असल मकसद तो यह नहीं होना चाहिए कि किसी पुराने मंदिर को ढूंढना है, बल्कि उनका असली उद्देश्य अपनी पहचान बनाना है।”
उन्होंने कहा, “जिन्होंने रसूल ए आजम की शान में गुस्ताखी की है, उनका मकसद भी यही था। सिर्फ गुस्ताखी नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाना। यह सब जो लोग कर रहे हैं, वे देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को इन लोगों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाकर इनका ठिकाना जेल में तय करना चाहिए, क्योंकि अगर इन्हें आजाद छोड़ दिया गया तो ये इसी तरह का माहौल बनाते रहेंगे।”
इसके बाद उन्होंने सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग का आरोप लगाए हुए कहा, “हिंदुस्तान में सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ एक तरह से जंग का ऐलान कर दिया है। सरकार के दबाव में जो अदालतें ऐसे फैसले दे रही हैं, जैसे खोजने का फैसला या सर्वे का फैसला हो रहा है, ये सभी सरकार के दबाव में किए जा रहे हैं। अगर अदालतें इस तरह के फैसले देती हैं तो यह एक बहुत गंभीर बात है, क्योंकि यदि भारत में न्याय व्यवस्था से जनता का विश्वास उठ जाता है, तो इसे जंगलराज की स्थिति कहा जा सकता है। इसलिए, मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूं कि वह इस पर संज्ञान लें और जो भी ऐसे फैसले निचली अदालतों से हो रहे हैं, उन पर तुरंत रोक लगाई जाए।”
–आईएएनएस
पीएसएम/एकेजे
देश
आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
नई दिल्ली। करंट क्राइम। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लालू यादव दिल्ली में अपनी आंखों की जांच कराएंगे। उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया।
लालू यादव को एयरपोर्ट से व्हीलचेयर में बाहर निकाला गया। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी थी। दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान पार्टी के लोगों को उनसे मिलने के लिए मना किया गया है। लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं।
देश
गोलगप्पा खाकर नाचने ली विदेश टूरिस्ट, कहा-सो टेस्टी
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारत के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक माने जाने वाले गोलगप्पे ने अब विदेशियों का भी भाने लगा है। एक वायरल वीडियो में एक विदेशी पर्यटक को पहली बार इस कुरकुरे, चटपटे और मसालेदार स्नैक का स्वाद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो किसी शादी का, जहां मेहमान तरह-तरह के भारतीय स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। उनमें एक विदेशी पर्यटक भी है, जिसने नीली साड़ी पहनी है और चमकीले झुमके और मांग टीका लगाया हुआ है, जो लोकप्रिय स्नैक को चखने के लिए उत्सुक है।
वह गोलगप्पों की प्लेट पकड़े हुए दिख रही है, मानो उसे पता ही न हो कि ये क्या हैं। वह पास में वीडियो बना रहे व्यक्ति से पूछती है, ’ये क्या हैं?’ वह बताता है कि इसे गोलगप्पा कहते हैं, लेकिन उसे पहले समझ नहीं आता और वह दोबारा पूछती है। आखिरकार, वह पहला निवाला लेती है, और उसकी प्रतिक्रिया अनमोल होती है। वह मानो खाने के नशे में चूर हो जाती है और कहती है, ’इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।’
देश
नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार
नई दिल्ली। करंट क्राइम। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली, पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री रहे और अब संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे, जहां नितिन नबीन औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
बीते दिन ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ था, जिसके बाद आज, 15 दिसंबर को नितिन नबीन पटना से दिल्ली आए। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है और पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने तक वो ये जिम्मा संभालेंगे।
नितिन नबीन का दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी सात मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। दिल्ली आने से पहले पटना के हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना की थी।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बहुत प्रमाणिक कार्यकर्ता जिनकी समर्पण और सौम्यता हम सभी जानते हैं, वे 5 बार के विधायक हैं, प्रदेश के मंत्री, कई प्रदेशों के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि देश के सारे कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी ऊंचाई पर भाजपा ही बैठा सकती है, बहुत-बहुत अभिनंदन है।“
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश9 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports3 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
दिल्ली5 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
