Connect with us

देश

महाराष्ट्र में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उस पर लगेगी मुहर : राजेश पाडवी

Published

on

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महायुति गठबंधन की जीत के बाद राज्य में अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हो सका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मुंबई में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश पाडवी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जो भी निर्णय लेंगे, उस पर बुधवार को मुहर लग जाएगी। मैं चाहता हूं कि युवा नेतृत्व आगे आए।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें हमारे वरिष्ठ नेता जो भी निर्णय लेंगे, उस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। जहां तक मेरा सवाल है, मैं चाहता हूं कि युवा नेतृत्व को आगे लाया जाए, जैसा कि देवेंद्र फडणवीस ने हमें मार्गदर्शन दिया है। उनके नेतृत्व में हम पहले चुनाव में जीते थे। उनका सभी को साथ लेकर चलने का तरीका बहुत प्रभावी है। हमें विश्वास है कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जाती है, तो महाराष्ट्र का विकास और योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होगा। उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी छवि आज तक बहुत सकारात्मक रही है। इसलिए मुझे लगता है कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में और भी बेहतरीन योजनाएं लागू हो सकेंगी।”

उन्होंने कहा, “हम भी उन योजनाओं को लागू कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र की दिशा और भी बेहतर होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है, लोकसभा चुनाव में कई युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। हमारे दल में जो नेतृत्व तय करेगा, हम उस निर्णय का पालन करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर कहा, “हमारी पार्टी का जो भी रुख होगा, हम उसी के अनुसार काम करेंगे।”

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

Continue Reading

देश

झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद में बवाल, ट्रेनें रोकी, फेंके पत्थर

Published

on

By

कोलकाता। करंट क्राइम। पश्चिम बंगाल के बाहर एक प्रवासी मजदूर की मौत से गुस्साए लोगों ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में शुक्रवार सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। एनएच-12 पर प्रदर्शन किया और सड़क पर टायर जलाए गए। वहीं हजारों लोगों ने लालगोला-सियालदह रेलवे लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया।
स्थानीय लोगों ने झारखंड के मृतक मजदूर के शव के साथ एनएच-12 को जाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि झारखंड में बेलडांगा के एक हॉकर को पीटा गया और फांसी पर लटका दिया गया।
मृतक की पहचान अलाई शेख (30) के रूप में हुई है, जो बेलडांगा के सुजापुर कुमारपुर गांव पंचायत का रहने वाला था। गुरुवार को झारखंड में उसके घर से उसकी लटकती हुई बॉडी मिली थी।
परिवार का आरोप है कि अलाई को इसलिए मारा गया क्योंकि वह बंगाल का एक मजदूर था। घटना से आक्रोशित हजारों लोगों ने बेलडांगा में नेशनल हाईवे 12 पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
इस वजह से नेशनल हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन ब्लॉक करके भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंके।

Continue Reading

देश

दूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज

Published

on

By


बदायूं। करंट क्राइम। जनपद में थाना इस्लाम नगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी को लेकर बवाल मच गया। माघ के महीने में भोर के समय निकाली जाती रही इस प्रभात फेरी को, शुक्रवार को पुलिस ने गैर समुदाय की शिकायत के बाद विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि, यह प्रभात फेरी बीते करीब पांच दशकों से इसी रास्ते से होकर निकाली जाती रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण इस दौरान आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक दिन पहले दूसरे समुदाय की तरफ से प्रभात फेरी निकालने को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे इस्लाम नगर थाने की पुलिस गांव ब्यौर कासिमाबाद पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीण प्रभात फेरी निकालने पर अड़ गए। लोगों को आक्रोशित देख आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी बटालियन को मौके पर बुला लिया गया।
करीब आठ बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। उधर, सूचना के बाद एसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि प्रभात फेरी रोकने और बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Continue Reading

देश

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्टार्टअप्सः PM मोदी

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप डे पर कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और एन्ट्रेप्रिन्योरशिप के उत्साह का महोत्‍सव मनाने का दिन है। स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
पीएम ने कहा कि वे हमारी पृथ्‍वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसर पैदा करने का असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्‍पन्‍न किया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्‍साह ही विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending