बाज़ार
गौतम अदाणी ने दिए प्रगति के तीन मंत्र
![]()
जयपुर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने प्रगति के तीन मंत्र देते हुए शनिवार को एक ऐसे भारत का निर्माण करने का आह्वान किया जो यथास्थिति को बदलने का माद्दा रखता हो।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 51वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स शो को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि सफलता के लिए तीन मंत्र हैं – टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी को अपनाना; कुशल कार्यबल को सशक्त और बेहतर बनाना; तथा युवाओं को तैयार करना और सक्षम बनाना।
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी हमारे भविष्य की नींव हैं। टेक्नोलॉजी संभावनाओं के द्वार खोलेगी और सस्टेनेबिलिटी से यह सुनिश्चित होगा कि हमारा विकास टिकाऊ होगा। दोनों मिलकर बेहतर भविष्य की दिशा तय करते हैं।
अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा कि देश के छोटे-छोटे शहरों में कई कारीगर और शिल्पी हैं, जिनके पास हुनर तो है लेकिन वे उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्हें नए टूल्स तक पहुंच, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नवाचारी प्रशिक्षण की जरूरत है। इसके बाद वे अपने हुनर को दुनिया तक पहुंचा सकेंगे और बाजार तक पहुंच हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि परंपरा और प्रौद्योगिकी की इस जुगलबंदी का लाभ उठाने की जरूरत है।
गौतम अदाणी ने कहा कि भविष्य युवाओं का है। वे ताजा सोच, अथक ऊर्जा और सोचने के पुराने ढर्रे को बदलने की इच्छा शक्ति से साथ आते हैं। हमें उन्हें तैयार करना चाहिए और सक्षम बनाना चाहिए, ताकि परंपरा और परिवर्तन, संस्कृति और नवाचार में संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा, “वे सिर्फ भविष्य के भागीदार नहीं हैं, वे इसके आर्किटेक्ट हैं।”
अंत में उन्होंने कहा, “मिलकर हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहिए जिसमें परंपरा और नवाचार मिलकर यथास्थिति को चुनौती देते हैं।”
–आईएएनएस
एकेजे/
उत्तर प्रदेश
प्रशांत किशोर ने तोडी चुप्पी, कहा-एनडीए ने 29 हजार करोड रुपए बांटे, 2-2 लाख दे दें तो राजनीति छोड दूंगा
पटना। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के 4 दिन बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न सिर्फ अपनी हार स्वीकार की, बल्कि एनडीए सरकार पर चुनाव जीतने के लिए 29,000 करोड़ तक बांटने का गंभीर आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक नई शर्त रखी है। अगर सरकार ने 6 महीने के भीतर 1.5 करोड़ महिलाओं को 2-2 लाख देने का अपना वादा पूरा किया, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
प्रशांत किशोर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि जन सुराज का ईमानदारी भरा प्रयास सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जन सुराज की हार की शत प्रतिशत जिम्मेदारी मैं खुद पर लेता हूं। वह ’व्यवस्था परिवर्तन’ तो दूर, ’सत्ता परिवर्तन’ भी नहीं करा सके। इस असफलता के लिए माफी मांगते हुए उन्होंने घोषणा की कि वह दो दिन बाद भीतहरवा आश्रम में एक दिन का मौन उपवास रखेंगे, जिसे उन्होंने ’प्रायश्चित’ बताया। उन्होंने कहा, ’गलती हम लोगों से हुई होगी लेकिन हम लोगों ने कोई गुनाह नहीं किया।’
प्रशांत किशोर ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, ’सबकी आशाओं और सपनों पर खड़ा नहीं उतरने का सारा दोष मेरा है। मैं आप सबों से माफी मांगता हूं।’ इस हार के प्रायश्चित के तौर पर उन्होंने घोषणा की कि वह आज से दो दिन बाद भीतहरवा आश्रम में एक दिन का मौन उपवास रखेंगे, क्योंकि उनसे ’गलती हुई होगी, लेकिन हम लोगों ने कोई गुनाह नहीं किया।’
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उन्होंने जातियों को अलग करने का गुनाह नहीं किया और हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो लोग इन सबका सहारा लेकर जीते हैं, उन्हें आज नहीं तो कल इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग सोचते हैं कि वह बिहार छोड़ देंगे, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने संकल्प लिया, ’जन सुराज और पीके की जिद्द है बिहार को सुधारने की, और मैं इसे सुधार कर ही रहूंगा। मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि एनडीए की जीत 40,000 करोड़ खर्च करने के सरकारी वादे के कारण हुई। उन्होंने दावा किया कि 29,000 करोड़ रुपये के करीब बांटे गए। हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 62 हज़ार लोगों को 10,000 रुपये दिए गए। पूरा सरकारी तंत्र (जीविका दीदी, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता) यह बताने में लगाया गया कि आगे 2 लाख की सहायता मिलेगी। आशा, ममता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी बढ़ाई गई, जिस पर लगभग 10,000 करोड़ खर्च हुए।
प्रशांत किशोर ने अब सीधे नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि वह अपना वादा पूरा करें, अन्यथा उन्हें राजनीतिक झूठ के लिए जवाब देना होगा। उन्होंने कहा, ’आपने जो 2 लाख देने का वादा किया है, उन 1.5 करोड़ महिलाओं को अब 6 महीने में 2-2 लाख रुपये दीजिए।’ अगर नीतीश कुमार 1.5 करोड़ लोगों को 2-2 लाख रुपये दे दें… तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
उत्तर प्रदेश
LIVE: PM Modi attends the Janjatiya Gaurav Diwas programme in Dediapada, Gujarat
उत्तर प्रदेश
थाने में ब्लास्ट आतंकवादी हमला नहीं, विस्फोटकों की जांच के दौरान हुआ हादसा
श्रीनगर। करंट क्राइम। श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुआ धमाका आतंकवादी हमला नहीं था बल्कि विस्फोटक सामानों को सैंपल लेने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में नौ लोगों की जान गई। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। मारे गए 9 लोगों में से एक इंस्पेक्टर, 3 फॉरेंसिक टीम मेंबर, 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्रॉफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री फरीदाबाद से डॉ. मुज़म्मिल गनई के किराए के आवास से जब्त करके लेकर आई थी। गनई इस आतंकी मॉड्यूल मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक है। वहीं, गृह मंत्रालय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया है। एमएचए का कहना है कि विस्फोटक सामग्री की जांच के दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका इतना बड़ा था कि मानव अंग 300 मीटर दूर तक जाकर गिरे।
वहीं, फारूक़ अब्दुल्ला ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर गहरी चिंता जताते हुए इसे गंभीर चूक बताया। उन्होंने कहा कि विस्फोटक को संभालने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और नतीजतन 9 लोगों की जान चली गई तथा आसपास के घरों को भारी नुकसान हुआ।
-
स्पोर्ट्स11 hours agoबांग्लादेश के क्रिकेट खिलाडियों ने बोर्ड के खिलाफ खोला मोर्चा, डायरेक्टर के इस्तीफे पर अडे
-
स्पोर्ट्स10 hours agoविराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने, सचिन को छोडा पीछे
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoअनुज चौधरी पर FIR के निर्देश पर अखिलेश ने किया कटाक्ष, SP बोले, उच्च कोर्ट में होगी अपील
-
Entertainment8 hours agoवोट देने पहुंचे तो अक्षय कुमार ने की एक बच्ची की मदद
-
उत्तर प्रदेश10 hours agoबैंक ऑफ बडौदा में बैंक मित्र ने 24 लोगों से कर लिया 50 लाख का गबन
-
स्पोर्ट्स8 hours agoराजकोट में भारतीय टीम की खामिया हुई उजागर, गेंदबाजी रही बेअसर
-
देश12 hours agoमुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
-
देश8 hours agoराहुल गांधी को राम मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
