Connect with us

ग़ाजियाबाद

12 घंटे में व्यापारी से लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में 4 बदमाश घायल

Published

on

गुरुवार रात मुनीम को गोली मारकर की थी लूट

  • घटना का विवरण:
    • गुरुवार रात मुरादनगर में एक व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई।
    • बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया और लूटपाट की।
  • पुलिस की कार्रवाई:
    • पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    • मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाश घायल हो गए।
  • गिरफ्तार आरोपी:
    • पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
  • घायल बदमाश:
    • मुठभेड़ में 4 बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पुलिस की सफलता:
    • पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग़ाजियाबाद

ब्रिज विहार के वार्ड 68 में ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का किया गया आयोजन

Published

on

भारत पर जो भी बुरी नजर डालेगा वह पछताएगा : पार्षद विनय चौधरी

गाजियाबाद। आॅपरेशन सिंदूर और वीर सैनिकों के उत्कृष्ट पराक्रम के सम्मान में बुधवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वार्ड 68 में किया गया। यह आयोजन महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं मंडल अध्यक्ष नीरज रावल के दिशा निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया था। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व निगम पार्षद विनय चौधरी ने किया। इस अवसर पर डी ए वी स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा के पदाधिकारी, सदस्य गण और विभिन्न संगठनों के मातृशक्ति युवा, बुजुर्ग लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुशील सिंह (मंडल मंत्री) ने सभी से लगातार तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर योगेश त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, नारायण सिंह, उमेश चंद सक्सेना, उमेश सक्सेना, मुकुल उपाध्याय, प्रज्ञा अग्रवाल, रीता सिंह, उर्वशी चौहान, दीप तोमर, अंबिका प्रसाद मौर्य, पुष्कर, राहुल सहित सभी मातृ शक्तियों और क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने भाग लिया। निगम पार्षद विनय चौधरी ने कहा, आज हम आॅपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में वीर सैनिकों के उत्कृष्ट पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यह आयोजन हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने आगे कहा, भारत पर जो भी बुरी नजर डालेगा वह पछताएगा। मैं इस अवसर पर सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस आयोजन में भाग लिया।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

पार्षद शीतल चौधरी के नेतृत्व में वार्ड 9 में किया गया ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन

Published

on

गाजियाबाद। वार्ड संख्या 9 में पार्षद शीतल चौधरी के नेतृत्व में ‘आॅपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और शौर्य को सम्मान देना था। आयोजन स्थल ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा, जिससे क्षेत्र में देशभक्ति की भावना चरम पर पहुंच गई।

सशक्त होते भारत की एक झलक : पार्षद
। पार्षद शीतल चौधरी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सैन्य बलों के पराक्रम को समर्पित है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त होती भारत की एक झलक भी प्रस्तुत करती है। ‘आॅपरेशन सिंदूर’ जैसे सफल सैन्य अभियानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आज का भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए किसी भी स्तर तक जाने में सक्षम है। नागरिकों ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक क्षण बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

छिबरामऊ की मृतक बिटिया के परिजनों को समाजवादी व्यापार सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर दी सांत्वना

Published

on

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल समाजवादी व्यापार सभा, उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष एवं वैश्य-व्यापारी नेता प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में छिबरामऊ के एक निजी हॉस्पिटल द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से मृतक वैश्य समाज की 15 वर्षीय बिटिया रुचि गुप्ता उर्फ लाडो के ग्राम बेहटा खास पोस्ट कसाबा तहसील छिबरामऊ स्थित घर जाकर पिता, माता, भाई एवं अन्य परिजनों परिजनों से मुलाकात उक्त घटना और मृतक बिटिया के लिए सांत्वना दी।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा०अजय चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव राम ज्ञान गुप्ता, जिलाध्यक्ष कन्नौज प्रियतेश सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष हरदोई सुधीर गुप्ता मिन्ना, जिलाध्यक्ष ओरैया विपिन गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, कन्नौज जिला महासचिव कन्नौज अरविंद गुप्ता, राजन गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, मनी गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, साहिल खान, अवनीश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल थे।

शांतिपूर्वक धरना दे रहे परिजनों एवं आम जनता पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज
पिता राजेश गुप्ता और भाई राज गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद जिला प्रशासन से हॉस्पिटल प्रशासन पर एफआईआर करने हेतु न्याय मांगने पर और न्याय न मिलने पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे परिजनों एवं आम निरीह जनता को स्थानीय भाजपा विधायक के निर्देश पर हॉस्पिटल में, थाने में और बाईपास पर लाइटें बंद कर तीन बार से अधिक बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें पुरुष पुलिस द्वारा लाठी और जूतों द्वारा पीटा गया।

परिजनों ने स्थानीय विधायक पर लगाया आरोप
परिजनों ने स्थानीय विधायक अर्चना पाण्डेय पर आरोप लगाया कि उनके ही निर्देश पर बार बार लाइट बुझाकर लाठीचार्ज किया जा रहा था। जब घटना के बाद आक्रोश में जनता धरने पर बैठी तो कोई शासन-प्रशासन का सक्षम अधिकारी मौके पर आकर सभी को समझाकर और आश्वासन देकर धरना खत्म करा सकता था किंतु वैश्य समाज के ऊपर विद्वेष की भावना से लाठीचार्ज किया गया। यह सरकार की मनमानी, संवेदनहीनता और अमानवीय चेहरा है कि पुलिस ने उल्टा पीड़ित पक्ष (परिजनों), महिलाओं, लड़कियों और आम जनता सहित 150 लोगों पर एफआईआर कर दी।

मुख्य चिकित्साधिकारी और पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर
परिजनों से मुलाकात करने पर कन्नौज जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्साधिकारी और पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ। सर्वविदित है कि 18 मई, 2025 को हुई उक्त घटना के बाद से लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क में बने हुए हैं और हर सम्भव मदद भी कर रहे हैं और जल्द से छिबरामऊ आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना भी देंगे। ज्ञात है कि कन्नौज के छिबरामऊ के कृष्णा हॉस्पिटल में 100 डिग्री बुखार होने पर ईलाजरत वैश्य समाज की 15 वर्षीय बिटिया रुचि गुप्ता उर्फ लाडो की चिकित्सीय लापरवाही एवं बिना किसी जांच के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मृत्यु पर और उत्तर प्रदेश सरकार, चिकित्सा विभाग और चिकित्सा मंत्री की घोर अमानवीय चेहरा बेनकाब हो गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending