गरम मसाला
हो गई एक और एसीपी की फेयरवेल
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्टम से लगातार अधिकारियों के आने और जाने का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में लंबे समय से गैर जनपद ट्रांसफर पर पुलिस कमिश्नरेट में सेवा देने वाले नदियापार के एसीपी की आखिरकार कमिश्नरेट से फेयरवेल हो ही गई है। उधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो दिन पूर्व एसीपी को फेयरवेल मिल गई है। बीते दिनों उनको रिलीव कर दिया गया था, जिसके बाद वह कई दिनों की छुट्टी पर गए थे । उनके लौटने के बाद अब वह दूसरे जनपद के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि उनका फेयरवेल भी पिछले कई एसीपी से बढ़िया दिया गया है। तो वहीं गाड़ी भी फूलों की माला से सजाकर रवाना की गई है। जिन्होंने गाड़ी देखी वह बता रहे हैं की गाड़ी ऐसी सजी थी कि जैसे किसी पुलिसकर्मी नहीं बल्कि दूल्हे राजा की सवारी वाली हो। उधर पुलिस कमिश्नरेट वाले सूत्र बता रहे हैं कि भले उनको लंबे समय तक होल्ड पर रखा गया हो, पर उनके वर्किंग स्टाइल की पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्ट म में गूंज रहेगी। वह देहात वाले सर्किल में भी लंबी पारी खेल चुके थे। तो उनका अपने काम की वजह से डंका भी बजा है। तो वहीं ट्रांस हिंडन में भी उन्होंने बेहतर रफ्तार से काम किया था। तमाम बदमाशों का इलाज करने से लेकर पुलिस के आॅपरेशन लंगड़े को उन्होंने जमकर आगे बढ़ाया था। कई बड़े खुलासे भी उनकी गुड वकिर्ग लिस्ट में यहां से दर्ज होकर गए हैं। कुल मिलाकर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरीके से उनको लंबे समय तक गाजियाबाद में ही रखा गया। उसके बाद कई तरीके की चर्चा थी लेकिन जिस तरीके से उनका विदाई वाला समारोह हुआ है। उसके बाद कई चीजे आॅल क्लियर हो गई हंै। उधर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरीके से गाजियाबाद से एक के बाद एक बलिया वाले अधिकारी जा रहे हैं, उसकी भी लखनऊ में चर्चा हो रही है। बता दें की एक समय था कि जब पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में बलिया के मूल निवासियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी और अब यह संख्या कम होती चली जा रही है। वहीं पुलिस कमिश्नरेट वाले सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरीके से एसीपी ने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में नंबर एक वाली पारी खेली थी, अब देखना होगा कि नंबर वन के पायदान पर कौन काबिज होगा और कौन उनके वर्किंग स्ट्राइक रेट को जारी रखेगा।
उत्तर प्रदेश
चुनाव के रुझानों पर बोले अखिलेश, बिहार में जो खेल एसआईआर ने खेला, वो यूपी, बंगाल में नहीं चलेगा
लखनउ। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अब तक मिले सभी 243 सीटों के रुझान एनडीए को 199 सीटों पर बढत हासिल हो गई है। महागठबंधन 38 सीटों पर बढत बनाया हुआ है।
आरजेडी और कांग्रेस के महा गठबंधन को करारा झटका मिल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इन चुनाव परिणामों को एसआईआर से जोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने बिहार के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.
अखिलेश यादव ने लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
उत्तर प्रदेश
नोएडा में रिवर्स करते समय बच्चे पर चढाई कार, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, महिला चालक गिरफ्तार
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर लगने से बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर-31 में यह घटना घटी। घटना बुधवार रात की है, जब एक कार रिवर्स लेते समय पीछे से गुजर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-31 के ए-ब्लॉक में हुआ। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने बताया कि कार चालक की पहचान जयंती शर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात जयंती शर्मा अपनी कार रिवर्स कर रही थी, तभी पीछे से गुजर रहा चार साल का बच्चा उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता, आशीष, की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आवासीय गलियों में अक्सर कारें बिना देखे रिवर्स की जाती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसे के वक्त वाहन की गति कितनी थी।
उत्तर प्रदेश
गाजियाबादः चखना लाने में देरी हुई तो पुलिसकर्मियों ने वेटर की थप्पड और बेल्ट से कर दी पिटाई, देखें वीडियो
गाजियाबाद। करंट क्राइम। दो चार पुलिसकर्मियों की गलत हरकतें पूरे महकमे को बदनाम कर देती है। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद में हुआ। गाजियाबाद में तैनात दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक वेटर को जमकर पीट रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस थाना क्षेत्र का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी एक शराब के ठेके में जाते हैं और वेटर से चखना लाने को कहते हैं। वेटर पहले के ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हो जाता है। इतने में पुलिस वालों का पारा चढ जाता है। वे काउंटर के पास जाते हैं और एक पुलिसकर्मी वेटर पर थप्पड बरसाने लगता है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वेटर पर बेल्ट से वार करता है। वेटर मार से बचने के लिए इधर-उधर करता है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि करंट क्राइम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
