हापुड़
हापुड़ में बिजली चोरी और बिल संबंधी शिकायतों को रोकने के लिए लगेंगे लाखों स्मार्ट मीटर
हापुड़। बिजली चोरी और बिल संबंधी शिकायतों को रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के तीनों डिवीजनों में कुल 3.15 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस योजना की शुरूआत पॉश कॉलोनियों से की गई है और अब तक 3,830 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में उपभोक्ताओं के पास डिजिटल मीटर हैं, जिनकी रीडिंग मैनुअल रूप से की जाती है। कई मामलों में मीटर रीडर और उपभोक्ताओं की मिलीभगत से रीडिंग में हेराफेरी की जाती है, जिससे ऊर्जा निगम को भारी नुकसान होता है। पिछले दिनों ऐसे कई मामले सामने आए थे, जिसमें सुपरवाइजर और मीटर रीडरों पर कार्रवाई की गई थी। अधिशासी अभियंता मीटर राजीव सिंह के अनुसार, स्मार्ट मीटर की स्थापना से बिजली बिल में गड़बड़ी और रीडिंग स्टोर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
हापुड़
बीजेपी ने की 14 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति, कविता माघरे बनीं हापुड की जिलाध्यक्ष
लखनऊ। करंट क्राइम। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। बुधवार को जारी इस लिस्ट में मेरठ, हापुड़, हाथरस सहित कई जिलों के अध्यक्षों का नाम शामिल है। पार्टी ने मेरठ जिला से हरवीर पाल, हापुड़ से श्रीमती कविता माघरे, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह, हाथरस से प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर से राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला से कृष्ण पाल सिंह लाला, एटा से प्रमोद गुप्ता, जालौन से उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर से सुधीर सिंह, हमीरपुर से शकुन्तला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा फतेहपुर से अन्नू श्रीवास्तव, बाराबंकी से राम सिंह वर्मा, जौनपुर से अजीत प्रजापति, कौशाम्बी से धर्मराज मौर्या को जिला अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी की इस लिस्ट में पिछड़ा, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के लोगों को मौका दिया गया है। इन 14 जिलाध्यक्षों में से 6 जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के हैं। वहीं 7 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग के हैं। इसके अलावा 1 जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति से हैं। बीजेपी ने इस लिस्ट के जरिए ओबीसी और दलित समाज के वोटबैंक को साधने की कोशिश की है।
ग़ाजियाबाद
कमला पसंद पान मसाला कंपनी की बहू ने की आत्महत्या, पति के साथ थे विवाद
नई दिल्ली। करंट क्राइम। देश के मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया ने आत्महत्या कर ली है। दीप्ति का शव वसंत विहार स्थित अपने घर में मिला है। दीप्ती का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
दीप्ति के पति हरप्रीत चौरसिया उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद का जिक्र किया है।
दीप्ति ने डायरी में लिखा, ’अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है। अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद।’ पुलिस के मुताबिक, दीप्ति और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते थे।
दीप्ति की 2010 में हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। उसके साथ भी हरप्रीत की एक बेटी है।
दीप्ति चौरसिया के भाई न बताया कि मेरे जीजा (हरप्रीत) के कई अवैध संबंध थे। शादी के बाद से ही दोनों के अच्छे संबंध नहीं थे। 2011 में भांजे की डिलीवरी के बाद हमें पता चला कि जीजा और सास मेरी बहन के साथ मारपीट करता है। हम अपनी बहन को कोलकाता में अपने घर ले आए थे, लेकिन उसकी सास उसे वापस ले गई थी।
कंपनी की शुरुआत यूपी के कानपुर में फीलखाना मोहल्ले में एक छोटी से गुमटी से हुई थी। आज कंपनी का अरबों रुपए का टर्नओवर है। समय के साथ कंपनी ने पान मसाला के अलावा तंबाकू, गुटखा, इलायची, और अन्य उत्पादों के साथ रियल एस्टेट, लोहा व्यापार में भी कदम बढ़ाए।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह में नाश्ते को लेकर मची लूट, चिप्स का पैकेट लेकर भागा दूल्हा
हमीरपुर। करंट क्राइम। हमीरपुर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चिप्स के पैकेट की लूट मच गई। सामूहिक विवार के बाद नाश्ते की बारी आई तो वर-कन्या पक्ष के लोगों में सामान लूटने की होड़ मच गई। हद तो तब हो हुई जब एक दूल्हा भी चिप्स के पैकेट लूटकर भागता दिखा।
इस कार्यक्रम में हमीरपुर के चार ब्लॉकों राठ, सरीला, गोहांड और मुस्करा के 380 से अधिक जोड़ों की शादियां हुईं। चाय-नाश्ते का इंतजाम कराया गया था। जैसे ही शादियां खत्म हुई लोग नाश्ते के पैकेट लूटने लगे। स्टॉल से चिप्स, चाऊमीन, समोसे आदि बड़ी संख्या में लेकर लोग भागने लगे। इस दौरान एक मासूम चाय के भगोने में गिरकर झुलस गया। घंटों अफरातफरी की स्थित बनी रही।
राठ कस्बे के बीएनवी मैदान में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अधिकारियों की अनदेखी के कारण अव्यवस्था बन गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पार वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की ओर से कुल 20-20 लोग को बुलाया गया था। कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराए गए। शादियों के लिए डेढ़ सौ वेदी बनाई गई थी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद अधिकारियों की लापरवाही से व्यवस्था बिगड़ गई और खाने पीने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल16 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Uncategorized13 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश17 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment17 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
Entertainment15 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
-
देश11 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
